
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : December 11, 2023 8:40 AM IST
Food to keep body warm in winter: मौसम के अनुसार ही खाने-पीने की चीजों का सेवन करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ फूड्स समय के अनुसार हमारे शरीर को तापमान देते हैं, जिससे हमें बीमारियों से बचे रहने में मदद मिलती है। जिस प्रकार गर्मियों में हमारे शरीर को ठंडा रहने वाले फूड्स खाने की सलाह दी जाती है। उसी प्रकार सर्दियों के दिनों में ऐसे फूड्स का सेवन करना बहुत जरूरी है, जो हमारे शरीर को गर्म रखने का काम रखते हैं। खासतौर पर सर्दियों में अपनी डाइट में खास बदलाव करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि सर्दियों अपने साथ कुछ बीमारियां भी लेकर आती है और उससे बचने के लिए सही डाइट का होना जरूरी है। इस लेख में हम आपको अपनी डाइट में एक छोटे से बदलाव के बारे में बताने वाले हैं, जो कड़कती ठंड में भी आपकी बॉडी को गर्म रखने में मदद कर सकता है। अगर आप भी रात को दूध पीते हैं, तो यह नुस्खा खास आपके लिए ही हो सकता है। चलिए जानते है सर्दियों में बॉडी को गर्म रखने वाला यह खास फूड।
अगर आपको भी सर्दियों की रात को सोने से पहले गर्मा गर्म दूध पीने की आदत है तो हम आपको दूध में सूखे खजूर उबालकर उनका सेवन करने की सलाह देते हैं। सर्दियों में सूखे खजूर को गर्म दूध में उबालकर उन्हें खाने से शरीर गर्म रहता है। अगर आप भी अक्सर ठंड के दिनों में बीमार पड़ जाते हैं, तो डाइट में ये छोटा सा बदलाव आपको बीमार पड़ने से बचा सकता है।
सूखे खजूर को छुआरा भी कहा जाता है, जिसका सेवन करना काफी आसान तरीका है। रात को अपने लिए दूध उबालते समय उसमें दो से तीन सूखे खजूर डाल लें और उन्हें दूध के साथ ही उबलने दें। उबलने के बाद दूध मे थोड़ा सा गुड़ डाल लें और अच्छे से मिक्स करें। अब पीने से पहले दूध को छानकर छुआरे निकाल लें और दूध पीने से पहले ही उनका सेवन करें।
सिर्फ शरीर को गर्मी देने के लिए ही नहीं बल्कि छुआरे का सेवन अन्य कई फायदे प्रदान कर सकता है। सूखे खजूर में खूब मात्रा में फाइबर व पाचन क्रिया तेज करने वाले गुण पाए जाते हैं, जो कब्ज व पेट से जुड़ी कई बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं। अच्छा फाइबर होने की वजह से यह हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करता है और सूखे खजूर लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स की श्रेणी में आते हैं, इसलिए डायबिटीज के मरीज भी इनका सेवन कर सकते हैं।
वैसे तो हाई कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज व अन्य क्रोनिक बीमारी के रोगियों के लिए सूखे खजूर को अच्छा बताया गया है, लेकिन फिर भी इन बीमारियों से ग्रस्त लोगों को अपने डॉक्टर से सलाह लेकर ही इसका सेवन करना चाहिए। खासतौर पर अगर आप रोजाना इसे अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं, तो डॉक्टर से इस बारे में सलाह जरूर लें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.