400 के पार ब्लड शुगर को कम करने के लिए खाएं ये 1 हरा फल, हाई ब्लड प्रेशर भी रहेगा कंट्रोल

Lasoda Or glue berry for Blood Sugar :  लसोड़ा का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए काफई हेल्दी हो सकता है। आइए जानते हैं डायबिटीज और ब्लड प्रेशर में किस तरह फायदेमंद है लसोड़ा?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : April 10, 2024 2:58 PM IST

Lasoda Or glue berry for Blood Sugar : आधुनिक समय में स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी जैसे फल भारतीयों के लिए काफी ज्यादा आम हो चुके हैं। वहीं, देसी बेरीज से दूर होने लगें, जो कई तरह के पोषण का भंडार होता है। इन देसी बेरीज में लसोड़ा या गोंद बेरी (कॉर्डिया मायक्सा) भी शामिल है। आप में से कई ऐसे लोग होंगे, जो स्ट्रॉबेरी के बारे में जानते होंगे लेकिन लसोड़ा से अनजान होंगे। अगर हां, तो आपको बता दें कि गुजरात और राजस्थान जैसे राज्य में मिलने वाला यह फल काफी ज्यादा पोषण का भंडार है। इसे आप कच्चा और पक्का दोनों ही तरह से खा सकके हैं। कच्चे फल का प्रयोग अचार या सूप बनाने के लिए किया जाता है। इसके स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं लसोड़ा खाने से स्वास्थ्य को होने वाले फायदे क्या हैं?

डायबिटीज को करे कंट्रोल

गोंद बेरी यानी लसोड़ा के सेवन से आप डायबिटीज की परेशानी को काफी हद तक कम कर सकते हैं। इस अनोखे फल में मूत्रवर्धक गुण होता है, जो शरीर से अतिरिक्त शर्करा के लेवल को मूत्र के जरिए बाहर निकाल सकता है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज एंड रिसर्च में प्रकाशित हुए रिसर्च के मुताबिक, लसोड़ा के फल और बीज में एंटी-डायबिटीक गुण होता है, जो शरीर में हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में प्रभावी हो सकता है।

हाई ब्लड प्रेशर को करता है कंट्रोल

आज के समय में हम में से कई लोग हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं। अगर आप भी इस परेशानी की चपेट में हैं, तो आपके लिए लसोड़ा काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। 2016 के एक अध्ययन के मुताबिक, कॉर्डिया मायक्सा एक ऐसा फल है, जिसमें हाई एंटी-ब्लड प्रेशर गुण होता है। इसके अर्क का सेवन करने से आप अपने शरीर में काफी हद तक ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इससे ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद मिल सकता है।

मासिक धर्म के दर्द और दांत दर्द को करता है कम 

पीरियड्स के दौरान महिलाओं को होने वाली समस्याओं को दूर करने में लसोड़ा काफी फायदेमंद हो सकता है। इससे मूड स्विंग और पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं, दांत दर्द की परेशानी को कम करने के लिए आप इसका काढ़ा बनाकर पी सकते हैं।

शरीर को बनाता है मजबूत 

लसोड़ा एक ऐसा फल है, जो प्रोटीन के साथ-साथ कार्ब्स, फाइबर, कैल्शियम, फॉस्फोरस और आयरन इत्यादि का भंडार होता है। इसके सेवन से आपके शरीर की कमजोरी को दूर किया जा सकता है। इसके अलावा यह कई अन्य तरह की समस्याओं को कम कर सकता है।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।