सोने से पहले दूध में मिलाकर खा लें ये 1 ड्राईफ्रूट्स, पलक झपकते ही आ जाएगी गहरी नींद

Tips to Sleep Better at Night : सोने से पहले अगर आप दूध में मिलाकर एक खास तरह का ड्राईफ्रूट्स खाएंगे, तो आपको काफी अच्छी और गहरी नींद आएगी। आइए जानते हैं इस बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : September 2, 2024 6:26 PM IST

Tips to Sleep Better at Night : आधुनिक समय में लोगों को अनिद्रा की शिकायत काफी ज्यादा हो रही है, इसका मुख्य कारण काम का प्रेशर, स्ट्रेस, बच्चों के करियर की चिंता इत्यादि हो सकती है। लंबे समय तक रात में अच्छे से न सोने के कारण कई तरह की गंभीर बीमारियां जैसे- हार्ट डिजीज, पाचन से जुड़ी परेशानियां, हार्मोनल बदलाव इत्यादि हो सकती है। ऐसे में आपको अच्छी और गहरी नींद की बहुत ही जरूरत है। अगर आप अच्छी और गहरी नींद चाहते हैं, तो अपने आहार में जरूर बदलाव करें। अगर आप रात में सोने से पहले दूध में कुछ चीजों को मिक्स करके पीते हैं, तो इससे आपकी अनिद्रा की शिकायत दूर हो सकती है। साथ ही आप चैन से अच्छी नींद ले सकते हैं। आइए जानते हैं रात में अच्छी नींद के लिए सोने से पहले दूध में किन चीजों को मिलाकर पिएं?

दूध में मिलाकर पिएं काजू वाला दूध

काजू में मैग्नीशियम की काफी अच्छी मात्रा होती है। यह पोषक तत्व आपकी नींद की समस्या से छुटकारा दिला सकता है। इसके साथ ही दूध में ट्रिप्टोफैन अमीनो एसिड नामक तत्व पाया जाता है, जो गहरी नींद लाने में सहायता साबित हो सकता है। इसलिए अगर आप रात को अच्छी नींद चाहते हैं, तो रोजाना रात को काजू वाला दूध पिएं। इससे आपको काफी अच्छी और गहरी नींद आ सकती है।  साथ ही मानसिक तनाव से भी छुटकारा मिल सकता है।

काजू वाला दूध बनाने की विधि

  • काजू वाल दूध बनाने के लिए आपको एक कटोरी में करीब 10 से 15 काजू लेने हैं।
  • अब इन काजू को कुछ देर के लिए साफ पानी मं भिगो कर रख दें।
  • इसके बाद भीगे हुए काजू को मिक्सी के ब्लेंडर में डाल दें।
  • इस ब्लेंडर में  एक गिलास दूध डालकर इसे ग्राइंड कर लें।
  • तैयार दूध को रात में सोने से पहले पिएं।

Also Read : दूध से भी ज्यादा फायदेमंद है काजू मिल्क, जानिए क्या है Cashew Milk के 5 जबरदस्त फायदे

काजू वाला दूध पीने के फायदे ( Kaju Milk Benefits )

काजू वाला दूध पीने से न सिर्फ आपको अच्छी और गहरी नींद आती है, बल्कि यह कई परेशानियों को दूर कर सकता है।

आंखों की रोशनी 

हेल्दी आंखों के लिए काजू का नियमित सेवन फायदेमंद होता है। इसमें पाए जाना वाला एंटीऑक्सीडेंट्स गुण, आपकी आंखों की रेटिना लेयर को सुरक्षित रखता है।

पाचन क्रिया होता है मजबूत 

इसमें पाया जाना वाला फाइबर आपको कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है। रत को काजू वाला दूध पीने से आपको पाचन से जुड़ी सभी प्रकार की समस्या से छुटकारा दिलाता है। स्किन से जुड़ी सभी प्रकार की समस्या जैसी- दाग, धब्बे, झाइयां, रिंकल्स  से छुटकारा दिलाता है।