सर्दियों की सुबह नाश्ते में जरूर शामिल करें ये 4 प्रकार की सब्जियां, आज से डाल लेंगे आदत तो नहीं पड़ेंगे बीमार

Vegetables to stay healthy in winter: ठंड के दिनों में बीमार पड़ने का खतरा बढ़ जाता है, हालांकि अगर आप अपनी डाइट में ये खास प्रकार की सब्जियां शामिल करते हैं, तो इसका खतरा काफी हद तक कम हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : December 14, 2023 8:59 AM IST

Healthy vegetable for breakfast in winter morning: शर्दियों में अपने आप को बीमार पड़ने से बचाना थोड़ा मेहनत का काम हो सकता है। क्योंकि ठंडा मौसम और ऊपर से हमारे खाने पीने की बुरी आदतें, ऐसी चीजें हो जाती हैं जो हमें बीमार बना देती हैं। सर्दियों के मौसम में ज्यादातर लोग तो इस कारण से बीमार पड़ते हैं, क्योंकि वे बदलते मौसम में अपनी डाइट में बदलाव नहीं करते हैं। सर्दियों में कुछ फूड्स का सेवन करना जहां आपको बीमार बना सकता है, वहीं कुछ फूड्स आपको ठंडे मौसम मं भी हेल्दी रखने में मदद करते हैं। सर्दियों में सर्दी-खांसी, जुकाम, गले में खराश और खांसी जैसी बीमारियां व संक्रमण आदि होने का खतरा रहता है, लेकिन डाइट में कुछ बदलाव करके इसके खतरे को भी कम किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको 4 प्रकार की सब्जियों को अपने नाश्ते में शामिल करने की सलाह देते हैं, जिससे आपके बीमार पड़ने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

1. हरी पत्तेदार सब्जियां (Green leafy vegetables)

अगर आप हेल्दी रहने के लिए अपनी डाइट को अच्छा व हेल्दी बनाने की कोशिश कर रहे हैं, तो हरी सब्जियों के बिना आपकी डाइट अधूरी हैं। हरी सब्जियों में खूब मात्रा में विटामिन व मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हमारे इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाए रखने में मदद करते हैं। हफ्ते में कम से कम 3 से 4 दिन अपने नाश्ते में किसी न किसी हरी पत्तेदार सब्जी को शामिल जरूर करना चाहिए।

2. खूब फाइबर वाली सब्जियां (Vegetables with more fiber)

सर्दियों में लोगों को आमतौर पर ज्यादा हैवी फूड्स (जैसे ऑयली, फ्राइड या ज्यादा शुगर वाले) खाने की आदत होती है, लेकिन इसका असर पेट पर भी काफी पड़ता है। अपनी फाइबर इनटेक को बढ़ाकर अपनी हेल्थ को बनाकर रखा जा सकता है। अपनी डाइट में हाई फाइबर वाली सब्जियां जैसे ब्रोकली, गोभी और हरी फलियां आदि को शामिल जरूर करना चाहिए।

3. जड़ वाली सब्जियां (Root vegetables)

सर्दियों का मौसम जड़ वाली सब्जियों का होता है और ये सब्जियां सेहत को अनगिनत फायदे पहुंचाती हैं। मूली, गाजर, शलजम और शकरकंद आदि ये सभी जड़ों वाली ही सब्जियां हैं, जिनका सेवन जरूर करना चाहिए ये आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के साथ-साथ आपके पेट को भी हेल्दी रखने में मदद करेंगी। सुबह के नाश्ते में सलाद के रूप में इन सब्जियों को लिया जा सकता है।

4. उबालकर खाई जाने वाली सब्जियां (Boiled vegetables)

नाश्ते में भी उबालकर खाई जाने वाली कुछ सब्जियों को शामिल करना जरूरी है और इन सब्जियों में प्रमुख तौर पर लौकी, तोरई, कद्दू व बैंगन आदि का सेवन करने की सलाह दी जाती है। उबालकर खाई जाने वाली ये आपके पाचन पर काफी हल्की रहती हैं, जिससे बीमारियां होने का खतरा अपने आप ही काफी हद तक कम हो जाता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.