जितिया व्रत से पहले खाएं ये चीजें, नहीं लगेगी भूख-प्‍यास

शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेट रखने के लिए नारियल पानी एक बेहतर विकल्‍प है। यह नेचुरल ड्रिंक यानी प्रकृति प्रदत्‍त पेय है। जो लंबे समय तक आपको प्‍यास नहीं लगने देता।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : September 20, 2019 9:01 PM IST

व्रत यानी फास्टिंग में कुछ भी खाना मना होता है। ऐसे में व्रत से पहले लिया जाने वाला आहार बहुत महत्‍वपूर्ण होता है। इस समय आपको कुछ ऐसे आहार लेने चाहिए जो लंबे समय तक आपका पेट भरा हुआ रखें और शरीर को भी हाइड्रेट रखें। शनिवार से शुरू हो रहे जितिया पर्व से पहले भी आप अपने आहार में इन कुछ खास चीजों को शामिल करेंगी तो आपको भूख-प्‍यास नहीं सताएगी।

ये फूड रखेंगे आपको हाइड्रेट

जितिया पर्व में पानी पीने के भी मनाही होती है। इसलिए सबसे ज्‍यादा खतरा डीहाइड्रेशन का होता है। इसलिए जरूरी है कि नहाय-खाय यानी उपवास से पहले आपको अपनी डाइट में ऐसे फूड्स शामिल करने चाहिए, जो आपको लंबे समय तक हाइड्रेट रखें।

नारियल पानी

शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेट रखने के लिए नारियल पानी एक बेहतर विकल्‍प है। यह नेचुरल ड्रिंक यानी प्रकृति प्रदत्‍त पेय है। जो लंबे समय तक आपको प्‍यास नहीं लगने देता। तो इस बार चाय की बजाए नारियल पानी पिएं।

अनार

इस पर्व में लंबी अवधि तक कुछ नहीं खाया जाता। जिसकी वजह से शरीर में कमजोरी आने लगती है। इसलिए जरूरी है उपवास शुरू करने से पहले आप अनार खाएं। ताजा एक अनार आपकी दिन भर की विटामिन सी की जरूरत को पूरा कर देता है। विटामिन सी इम्‍यूनिटी को बनाए रखने के लिए जरूरी है।

ओट्स

यह फाइबर का खजाना है। जिससे पेट लंबे समय तक भरे होने का अहसास होता है। अगर आप उपवास से पहले ओट्स का दलिया, खीर या दूध में डालकर ओट्स खाएंगी तो यह फाइबर आपको दिन भर एनर्जी देता रहेगा। यह शरीर में वॉटर वेट भी नहीं बढ़ने देता।

खीरे का सलाद

भोजन के साथ आप खीरे का सलाद जरूर खाएं। इसमें भरपूर मात्रा में पानी होता है। जो आपकी बॉडी को हाइड्रेट रखता है और आपको सिर दर्द, चक्‍कर आने जैसी समस्‍या नहीं होती। इससे खाने से पाचन भी ठीक बना रहता है और मूड भी फ्रेश रहता है।

डायबिटीज में रख रहीं हैं व्रत, तो इन बातों का जरूर रखें ध्‍यान

मडुआ की रोटी है सेहत के लिए बहुत खास, जिउतिया में खाती हैं महिलाएं

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source