Weight Gain Diet: जल्दी चाहते हैं शरीर का वजन बढ़ाना? तो आज ही शुरू करें Milk के साथ इन चीजों का सेवन

How to gain weight: कुछ लोग पूरी डाइट लेने पर भी अपना शरीर का वजन बढ़ान नहीं पाते हैं, ऐसे में उन्हें दूध के साथ इन चीजों का सेवन करना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : June 1, 2022 3:51 PM IST

वैसे तो दुनिया की एक बड़ी आबादी मोटापे से परेशान है और लोग अपने शरीर के बढ़ते वजन को कम करने के लिए लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं। लेकिन सिर्फ वजन का बढ़ना एक समस्या नहीं है, बल्कि वजन का न बढ़ना भी एक बड़ी समस्या बन चुकी है। हम में से बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जिनका शरीर दुबला-पतला रह जाता है। काफी सारे लोगों के साथ ऐसा होता है कि वे कुछ भी खा लें लेकिन उनका वजन नहीं बढ़ पाता है। अच्छे सेहत बनाने के लिए अक्सर दूध पीने की सलाह दी जाती है, लेकिन कई बार अकेले दूध पीने से भी काम नहीं बन पाता है। ऐसे में जरूरत होती है और कंप्लीट डाइट की। आज हम इस लेख के माध्यम से आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने वाले हैं, जिनका दूध के साथ सेवन करके आप अपना वजन बढ़ा सकते हैं और अच्छी सेहत पा सकते हैं।

वजन बढ़ाना है तो प्रोटीन है सबसे जरूरी

अगर आप अच्छी सेहत बनाना चाहते हैं और अच्छी मसल्स पाना चाहते हैं, तो प्रोटीन आपके लिए सबसे पहले विकल्प होता है। मांसपेशियों को विकसित होने के लिए प्रोटीन सबसे जरूरी होता है। इसलिए अगर आप रोजाना दूध पीते हैं, तो डाईटीशियन से सलाह लेकर उसके साथ प्रोटीन लेना भी शुरू कर दें।

दूध के साथ खाएं दलिया

यह आपके लिए वजन बढ़ाने के सबसे अच्छा देसी तरीका है। रोज दूध के साथ दलिया खाएं और अगर आप उसमें एक चम्मच पीनट बटर एड करते हैं, तो सोने पर सुहागा ही हो जाएगा। आप दूध और दलिया के अलावा केला भी मिला सकते हैं।

दूध के साथ लें खजूर

अगर आपको वजन बढ़ाने की जल्दी है, तो आज ही आप दूध के साथ खजूर का सेवन करना शुरू कर दें। रोज खजूर को दूध में उबालें और गरमा गरम दूध के साथ उनका सेवन करें। दूध में सूखे खजूर डालकर खाने से न सिर्फ वजन बढ़ाने में मदद मिलती है बल्कि इसके साथ-साथ सर्दी-जुकाम जैसे लक्षणों से भी छुटकारा मिल जाता है।

दूध के साथ लें किशमिश

दूध के साथ किशमिश का सेवन करना वजन बढ़ाने के लिए शॉर्टकट लेने जैसा है। रात को एक छोटा चम्मच किशमिश एक गिलास फुल क्रीम दूध में भिगोकर रख दें और सुबह के समय उसका सेवन करें। आप बनाना शेक में भी किशमिश डाल सकते हैं।

दूध में शहद डालकर करें सेवन

शहद को शरीर का वजन बढ़ाने और घटाने दोनों में इस्तेमाल किया जा सकता है। शरीर का वजन बढ़ाने के लिए दूध और खजूर के मिश्रण को काफी फायदेमंद माना गया है। एक गिलास दूध में एक चम्मच शहद डालें, उसे अच्छे से मिलाएं और फिर पी जाएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source