Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

हड्डियों से आती है कट-कट की आवाज, रोज खाएं ये 3 फूड्स, लोहे-सी मजबूत बनेंगी बोन्स

haddiyon se kat kat ki awaz aane ke karan: हड्डियां कमजोर होने के बाद हड्डियाों से कट-कट की आवाजें आ सकती हैं।

हड्डियों से आती है कट-कट की आवाज, रोज खाएं ये 3 फूड्स, लोहे-सी मजबूत बनेंगी बोन्स

Written by Sadhna Tiwari |Updated : October 30, 2024 6:40 PM IST

Weak bones home remedies: हड्डियों की प्रॉब्लम्स आजकल हर किसी की समस्या बन गया है क्योंकि, बुजुर्गों के अलावा अब कम उम्र के लोगों में भी हड्डियों में दर्द, कमजोर हड्डियों और लो बोन डेंसिटी जैसी समस्याएं भी देखी जा रही हैं। कमजोर होती हड्डियों के कारण लोगों को ना केवल बहुत अधिक दर्द महसूस होता है बल्कि, उठते-बैठते और चलने-फिरने जैसे कामों में भी दिक्कत आती है। कई बार हड्डियां इतनी कमजोर हो जाती हैं कि किसी भी तरह की शारीरिक गतिविधि करते समय हड्डियों से कट-कट की आवाजें सुनाई देती हैं। अगर आपको भी चलते-फिरते समय या कोई काम करते समय हड्डियों से अलग-अलग तरह की समस्याएं होती हैं तो आपको इसे नजरअंदाज नही करना चाहिए और इसकी तरफ तुरंत ध्यान देना चाहिए।

क्यों आती है हड्डियों से कट-कट की आवाज? (Reasons of cracking sound from bones)

हड्डियों से आनेवाली आवाजों के पीछे पोषक तत्वों की कमी (nutritional deficienscy) के अलावा ओस्टियोआर्थराइटिस जैसी बीमारियां हो सकती हैं। जब, हड्डियां घिसने लगती हैं तो हड्डियां आपस में टकराने लगती हैं और इस घर्षण के कारण ही हड्डियों से कट-कट की आवाजें आने (Popping sound from bones) लगती हैं।

कमजोर हड्डियों से आराम के लिए खाएं ये फूड्स (Eat these foods for strong bones)

तिल खाएं (Eat sesame seeds for strong bones)

सेसमी सीड्स या तिल के बीजों में कैल्शियम (calcium) पाया जाता है जो ह़ड्डियों के लिए एक बहुत ही जरूरी पोषक तत्व है। जिन लोगों को हड्डियों से जुड़ी समस्याएं होती हैं उन्हें तिल का सेवन (Til ka sevan karne ke fayde) करना चाहिए।

Also Read

More News

इन तरीकों से करें तिल का सेवन

तिल के बीजों को गुड़ और सोंठ पाउडर के साथ मिलाकर आप लड्डू (Til aur gud ke laddoo)  बना सकते हैं। ये लड्डू सर्दियों के मौसम में होने वाली जोड़ों की दर्द की समस्याएं भी कम करते हैं।

सफेद तिल को भिगोकर आप सब्जी बनाते समय ग्रेवी की अन्य सामग्रियों के साथ मिलाकर पीस सकते हैं।

सफेद तिल को भूनकर आप सलाद के ऊपर छिड़ककर भी का सकते हैं।

दूध में मिलाकर पीएं सोंठ (Dry ginger powder with milk)

अदरक और सूखी अदरक या सोंठ में कई मिनरल्स और विटामिंस पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूती देते हैं। हड्डियों को हेल्दी रखने के लिए आप दूध के साथ थोड़ा-सा सोंठ पाउडर पकाएं और इसे रात में सोने से पहले पीएं।

सोंठ वाला गर्म दूध (sonth wala dhoodh) आपकी इम्यूनिटी भी बढ़ाता है जिससे आपको सीजनल बीमारियों से बचने में भी मदद होती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

खजूर खाएं (Eat dates for strong bones)

क्या आप जानते हैं कि खजूर के फल आपकी हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। आप  दिन में 2-3 खजूर खा सकते हैं। इससे आपको डाइटरी फाइबर, आयरन और जिंक के साथ कैल्शियम और फॉस्फोरस भी मिलेगा जो हड्डियों को शक्ति देता है। अगर आप खजूर खाना पसंद नहीं करते तो इसे दूध के साथ खजूर उबालकर (Dhoodh ke saath khajur ubalkar peene ke fayde) भी पी सकते हैं। खजूर वाला दूध स्ट्रेस और अनिद्रा जैसी परेशानियों में भी फायदेमंद होता है और आपकी हड्डियों को स्ट्रेंथ तो देता ही है।