Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Vitamin K Deficiency Symptoms: हेल्दी रहने के लिए आपके शरीर को अलग-अलग तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है ये तो आप जानते ही होंगे। आमतौर पर विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन बी12 जैसे पोषक तत्वों की कमी से बचने के लिए लोगों को अपनी डाइट पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। वहीं, विटामिन सी जैसे तत्व जो आसानी से फलों और सब्जियों में मिल जाते हैं हालांकि, कई बार विटामिन सी (C) की भी कमी होने के भी नुकसान हो सकते हैं। वहीं, इन सबके बीच अगर आपको ये नहीं पता कि विटामिन के की कमी से भी आपकी हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है तो यह लेख आपके ही लिए है।
विटामिन के की कमी के कारण आप बीमार पड़ सकते हैं। विटामिन के कम हो जाने से शरीर में कई तरह की बीमारियों का रिस्क बढ़ जाता है। विटामिन का लो लेवल होने पर आपको इस तरह के लक्षण दिखायी दे सकते हैं-
विटामिन के का लेवल कम होने के साथ ही लोगों के शरीर में ब्लीडिंग की समस्याबढ़ सकती है।
पूरे शरीर की स्किन पर घाव, खरोंच और रैशेज जैसी समस्याएं दिखायी देती हैं।
विटामिन के कम हो जाने से शरीर की दुर्गंध आने की समस्या बढ़ सकती है।
मसल्स में दर्द और तकलीफ जैसी समस्याएं भी विटामिन के डेफिशिएंसी के कारण बढ़ सकती है।
डॉ. दीक्षा भवसार विटामिन के की पर्याप्त मात्रा के लिए अनार जैसे फल खाने की सलाह देती हैं। अनार (Pomegranates) में विटामिन के (Vitamin K) और डाइटरी फाइबर (fiber) के अलावा पोटैशियम (potassium), प्रोटीन और विटामिन सी (vitamin C) जैसे तत्व पाए जाते हैं। अनार खाने से विटामिन के और आयरन जैसे तत्व भी पाए जाते हैं। अनार से विटामिन सी प्राप्त होता है जो शरीर को आयरन के अवशोषण में मदद करता है। साथ ही अनार खाने से शरीर में रेड ब्लड सेल्स बढ़ती हैं। इससे एनिमिया जैसी समस्याएं भी कम होती हैं और मसल्स का दर्द कम होता है।
अनार के अलावा आप विटामिन के की सही खुराक के लिए आप इन फूड्स का भी सेवन कर सकते हैं-
केल, पालक और अन्य पत्तेदार सब्जियां
ब्रोकोली (Broccoli) और फूलगोभी
सोयाबीन (Soyabean)
पनीर (Paneer)
यह भी पढ़े-