
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : December 29, 2025 9:26 AM IST
Immunity Booster
How to boost immunity : सर्दियों का मौसम ऐसा होता है, जब बीमार होने के चांस बढ़ जाते हैं। दरअसल, ठंड में सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार जैसी समस्याएं बनी ही रहती हैं। ऐसा उन लोगों के साथ ज्यादा होता है, जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है। ऐसे में इस मौसम में इम्यूनिटी को बूस्ट करने पर खास ध्यान देना चाहिए। पोषक तत्वों से भरपूर डाइट हमारी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद कर सकती है, जिससे सर्दी और फ्लू होने का खतरा कम हो जाता है। इस आर्टिकल में हम आपको इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए बेहतर डाइट और कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आपकी इम्यूनिटी अच्छी हो सकती है।
अगर आप सर्दियों में भी हेल्दी रहना चाहता तो, इसके लिए इम्यूनिटी बेहतर करना जरूरी है। इसके लिए अपनी डाइट में साबुत अनाज को शामिल करें। दरअसल, साबुत अनाज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें जौं, बाजरा, अमरंथ, क्विनोआ और भी कई अनाज शामिल है, जो सर्दियों के लिहाज से भी अच्छे होते हैं।
सर्दियों में विटामिन डी से भरपूर खाना भी बहुत जरूरी होता है। यह सिर्फ इम्यूनिटी बढ़ाने में ही नहीं, बल्कि हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में आप अपनी डाइट में फोर्टिफाइड डेयरी प्रोडक्ट्स या फैटी मछली शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा, रोजाना सुबह की निकलती धूप में 15-20 मिनट टहलें या बैठें। फायदा होगा।
जिंक एक ऐसा पोषक तत्व है जो इम्यून सेल्स के कम्युनिकेशन में मदद करता है। आप अपने खाने में जिंक से भरपूर चीज़ें, जैसे- तिल-मूंगफली की चिक्की, तिल की चटनी के साथ मिली-जुली दाल-आटे के पैनकेक का सेवन कर सकते हैं।
यह डिश काफी कंफर्टेबल और हेल्दी होती है। दरअसल, बाजरे की तासीर गर्म होती है, जो शरीर को गर्माहट देने का काम भी करता है। इसके अलावा, इसे पचाना भी बहुत आसान होता है, क्योंकि यह फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है। इसलिए अपनी विंटर डाइट में यह खिचड़ी जरूर शामिल करें।
सर्दियों में साग खाने का आनंद ही कुछ और है। हालांकि, अगर यह साग सरसों और दाल को मिक्स करके बनाया गया हो, तो ज्यादा पौष्टिक होता है। दोनों चीज़ें विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होती हैं।
ये फल टेस्टी तो होते ही हैं, साथ ही एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर भी होते हैं, जो आपकी इम्यून हेल्थ को सपोर्ट करने में मदद करते हैं। इस तरह के फूड्स से आप पॉलीफेनोल्स और शॉर्ट-चेन फैटी एसिड जैसे ज़रूरी पोषक तत्व भी प्राप्त करते हैं, जो इम्यून हेल्थ को सपोर्ट करते हैं।
बता दें कि हेल्दी रहने के लिए खाने का एक फिक्स टाइम होना भी बहुत जरूरी होता है। दरअसल, डाइटिशियन बताते हैं कि खाने का समय आपके इम्यून सिस्टम को प्रभावित करता है। रोज़ाना देर रात खाना या स्नैक्स खाने से सूजन और ज़्यादा थकान हो सकती है। ऐसे में रात को सोने से कम से कम 3 घंटे पहले डिनर कर लेना चाहिए। वहीं, रात में सोने से पहले हल्दी-अदरक वाला दूध या जायफल मिला रागी माल्ट पीना चाहिए, क्योंकि ये दोनों बेहतर पाचन और सेहत को बढ़ावा देते हैं।