
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : December 6, 2023 8:18 PM IST
Foods for concentration: बच्चे अक्सर पढ़ाई से दूर भागते हैं और आपको उन्हें डांटना पड़ता है। वहीं, अक्सर यह भी होता है आपका बच्चा पढ़ने तो बैठता है लेकिन उन्हें फोकस करने में दिक्कत आती है और कोशिश करने के बाद भी वे पढ़ाई नहीं कर पाते। इसी तरह बहुत-से लोगों को ऑफिस में अपना काम करते समय ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत होती है और फोकस ना कर पाने की वजह से उनका काम टलता जाता है। फोकस की कमी लोगों की परेशानी का कारण बन जाती है क्योंकि इससे उनका रोज का काम सही तरीके से नहीं हो पाता। फोकस की कमी की ये समस्या न्यूट्रिशन से जुड़ी होती है। जी हां, शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी के कारण लोगों को एकाग्रता और फोकस की कमी की समस्या महसूस होती है। आइए जानते हैं कि किन पोषक तत्वों की कमी के चलते लोगों को दिमागी कामों में फोकस कर पाने में दिक्कत होती है।
ब्रेन के लिए विटामिन बी ग्रुप बहुत ही महत्वपूर्ण हैं क्योंकि ये ब्रेन पॉवर बढ़ाकर आपका फोकस बढ़ाते हैं। लेकिन जब इनकी कमी हो जाए तो पढ़ने-लिखने, कैल्कुलेशन और अन्य दिमागी काम करने में दिक्कत आ सकती है। बी ग्रुप में 12 अलग-अलग विटामिंस शामिल होते हैं जिनमें, थायमीन, रिबोफ्लेविन, बायोटिन और फोलेट जैसे तत्व भी शामिल हैं। इनकी कमी पूरी करने के लिए आप इन चीजों का सेवन कर सकते हैं-
आमतौर पर विटामिन सी को इम्यूनिटी बढ़ाने वाला तत्व माना जाता है। पर क्या आप जानते हैं कि, विटामिन सी आपके ब्रेन के लिए भी जरूरी है और ये ब्रेन को काम करने में सहायता करता है। विटामिन सी एक बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट है जो शरीर को और ब्रेन को बूढ़ा नहीं होने देता है। यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है और आपकी स्किन और बालों को भी हेल्दी बनाता है। अच्छी ब्रेन पॉवर और एकाग्रता बढ़ाने के लिए आप विटामिन सी वाले इन फूड्स का सेवन कर सकते हैं-
हड्डियों को मजबूती देने के साथ-साथ विटामिन डी आपके इम्यून सिस्टम और ब्रेन को भी हेल्दी रखता है। विटामिन डी की कमी होने से डिप्रेशन और स्ट्रेस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसी तरह फोकस ना कर पाने, हड्डियों में दर्द और चिड़चिड़ापन जैसी परेशानियां भी महसूस होती है। विटामिन डी के लिए आप इन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करें-
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.