Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

करवा चौथ के बाद अगले 2 दिन तक रखें ऐसी डाइट, चक्कर और सिरदर्द नहीं होगा महसूस

Karwa Chuth Vrat ke bad kya khana chahahiye: अक्सर व्रत खत्म करने के बाद महिलाएं बीमार पड़ जाती हैं। आइए जानें ऐसे में महिलाओं को व्रत के बाद क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।

करवा चौथ के बाद अगले 2 दिन तक रखें ऐसी डाइट, चक्कर और सिरदर्द नहीं होगा महसूस

Written by Sadhna Tiwari |Updated : October 20, 2024 4:21 PM IST

What to eat after Karwa Chauth Fast: करवा चौथ का व्रत महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। महिलाएं इस दिन अपने सुहाग और सौभाग्य के लिए व्रत रखती हैं। करवा चौथ पर महिलाओं को व्रत (Karwa Chuath Vrat) के साथ-साथ संजने-संवरने का भी खूब मौका मिलता है। पूरा दिन बिना भूखे-प्यासे रहकर व्रत करने और पूजा, कथा जैसी तैयारियों में बिजी रहने से महिलाओं को थकान महसूस हो सकता है। वहीं, करवा चौथ के बाद अगले दिन जब महिलाएं अपना व्रत खत्म करती हैं तब भी उन्हें कई तरह की परेशानियां (problems after Karwa chauth fasting) हो सकती हैं।

करवा चौथ का व्रत खोलने पर क्यों पड़ जाती हैं महिलाएं बीमार?

व्रत खत्म करने के बाद महिलाएं अक्सर तला हुआ, मेवे और मसालों से भरपूर खाना खा लेती हैं। जिससे, उनके डाइजेस्टिव सिस्टम को भी नुकसान हो सकता है। वहीं, निर्जला व्रत करने या दिन भर पानी ना पीने से शरीर में लिक्विड लेवल भी हो जाता है। ऐसे में जब आप व्रत खोलती हैं तो शरीर के लिए उस भोजन से पोषक तत्व प्राप्त करना भी मुश्किल हो सकता है। ऐसे में व्रत को सही तरीके से खोलने और करवा चौथ के बाद बीमार पड़ने से बचने के लिए आप इन बातों का ख्याल रख सकती हैं। आइए जानते हैं कि व्रत खत्म करने के बाद खाना चाहिए और क्या नहीं।

एक दिन पहले ही करें लें तैयारी

करवा चौथ का व्रत रख रही हैं तो एक दिन पहले और व्रत के बाद अपनी डाइट पर विशेष ध्यान दें। व्रत के बाद आप जो कुछ भी खाती है वह आपको बीमार ना बना दें, इसीलिए, एक दिन पहले ही व्रत खोलने की तैयारी करके रख लें।

Also Read

More News

करवा चौथ व्रत के बाद क्या खाना चाहिए ? (What should one eat after Karwa Chauth vrat)

व्रत तोड़ने के लिए पानी नहीं ये पीएं

अपनी हेल्थ का ख्याल रखते हुए जिस तरह आप व्रत से पहले खायी जाने वाली सरगी (Sargi) को हेल्दी और बैलेंस्ड बनाती हैं वैसे व्रत तोड़ने के बाद भी हेल्दी डाइट फॉलो करें। व्रत तोड़ने के बाद शरीर को हाइड्रेटेड रखें। व्रत खोलने के लिए नींबू पानी या शर्बत पीएं। इससे आपको उल्टी, चक्कर और पेट दर्द की शिकायत नहीं होगी।

हल्का और इजी टू डाइजेस्ट खाना खाएं

व्रत तोड़ने के बाद प्रोटीन, हेल्दी फैट्स और होल ग्रेन (Whole grain foods) फूड्स का सेवन करें। ऐसी चीजों का सेवन करें जो पचने में आसान, पेट भरने वाली और मौसम के अनुसार हों। इससे आपको एनर्जी मिलेगी और पेट की समस्याएं भी कम होगीं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

पहले 2 दिन खाएं ये फूड्स

व्रत के बाद के 2 दिनों तक आप अपनी डाइट में ऐसी चीजें रखें जो स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक हों और जिन्हें खाने से आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को समस्या ना हो। नाश्ते और दिन के खाने में आप रोटी के साथ पनीर खाएं। वहीं, दिन में भूख लगने पर तरबूज,ककड़ी और पपीता जैसे रसीले फल खा सकती हैं। इसी तरह रात के खाने में आप हल्का सूप या पतली खिचड़ी खा सकती हैं। लंच में दही जरूर खाएं, इससे आपका डाइजेशन अच्छा रहेगा।