स्ट्रेस से चाहिए हमेशा के लिए छुटकारा तो आज से ही खाएं ये 6 हेल्दी फूड्स

तनाव से बचने के लिए जहां जीवनशैली में बदलाव करना ज़रुरी है। वही इससे बचने के लिए अपने खान - पान में भी बदलाव करना भी उतना ही ज़रुरी है।

WrittenBy

Written By: TheHealthSite Web Desk | Updated : August 22, 2023 9:55 AM IST

आजकल की भागजदौड़ भरी ज़िंदगी में मानसिक तनाव मानों एक आम समस्या बन गई है। आज के समय में हर कोई मानसिक तनाव का शिकार हो रहा है किसी ना किसी कारण और इससे कई नुकसान हो सकते है। अगर समय रहते इसका इलाज ना किया जाए तो ये गंभीर बीमारी का भी रुप ले सकता हैं। इससे बचने के लिए जहां जीवनशैली में बदलाव करना ज़रुरी है। वही इससे बचने के लिए अपने खान - पान में भी बदलाव करना भी उतना ही ज़रुरी है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीज़ो के बारें में बताएंगे जिनको आप अपनी डाइट में शामिल करके अपने स्ट्रेस और तनाव को कम कर सकते हैं।

स्ट्रेस को कम करने के लिए इन चीज़ो को करें अपनी डाइट में शामिल

नट्स

नट्स आपके तनाव को दूर करने में बहुत मदद करेगा। क्योंकि ये विटामिन बी और स्वस्थ फैटी एसिड से भरपूर होता है। बादाम , पिस्ता और अखरोट जैसे मेवे कोलेस्ट्रॉल और सूजन को कम करते है। साथ ही आपके स्ट्रेस और तनाव को भी कम करने का कम करते हैं। इनका इस्तेमाल कम मात्रा में ही करना चाहिए क्योंकि इनमें कैलोरी की मात्रा ज़्यादा होती है।

खट्टे फल-

जर्नल ऑफ कार्डियोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, नींबू, संतरे और अंगूर जैसे खट्टे फलों का पर्याप्त सेवन न करने से तनाव और अवसाद का खतरा कम जाता है, इसलिए आपको अधिक खट्टे फलों का सेवन करना चाहिए क्योंकि ये तनाव के स्तर को कम करते हैं और चिंता को प्रबंधित करने में भी मदद कर सकते हैं।

डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट भी तनाव और स्ट्रेस को कम करने का काम करती है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की काफी अच्छी मात्रा पाई जाती है। सीमित मात्रा में इसका सेवन करने से मूड भी अच्छा होता है वहीं ज्यादा मात्रा इसका सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

अंडे

तनाव दूर करने के लिए हमें अंडे का भी सेवन करना चाहिए। अंडे में मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाता है। जो हैप्पी हार्मोन के प्रोडक्शन में मदद करते हैं। जिससे तनाव कम करने में मदद मिलती है।

हर्बल चाय

हर्बल चाय पीने से तनाव को कम करने मदद मिलती है । कैमोमाइल, पुदीना, या नींबू बाम चाय हर्बल चाय के कुछ उदाहरण हैं अध्ययनों से पता चला है कि हर्बल चाय कोर्टिसोल (तनाव हार्मोन) के स्तर को कम करके तनाव और चिंता को कम करने में मदद करती है।

बेरीज

बेरीज के सेवन से तनाव कम होता है। स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रैस्पबेरी आदि में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है । जो तनाव को दूर करने में मदद करते हैं। बेरीज में एंटीऑक्सीडेंट्स काफी मात्रा में मौजूद होते हैं, जिससे को शरीर को बहुत फायदे मिलते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source