डॉक्टर ने बतायी है शरीर में विटामिन बी12 की कमी तो खाएं यह 2 चीजें, खोखले शरीर में आ जाएगी जान

विटामिन बी12 की कमी आपकी हेल्थ को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। इससे शरीर में कमजोरी और थकान बढ़ सकती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 27, 2025 4:43 PM IST

What foods one should eat for Vitamin B12 :  विटामिन बी12 की कमी शरीर को पूरी तरह से तोड़कर रख देती है। जैसा कि विटामिन बी12 शरीर के लिए एक बहुत जरूरी पोषक तत्व है जिसका मुख्य काम शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनाने और नर्वस सिस्टम को ठीक तरीके से काम करने में मदद करना है। वहीं, विटामिन बी12 डीएनए के संश्लेषण में भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लेकिन विटामिन बी12 की कमी लोगों में सबसे अधिक देखी जाती है। विशेषकर भारत में विटामिन बी12 की कमी (Vitamin B12 Deficiency) एक बड़ी समस्या है। विटामिन बी12 की कमी हो जाने पर शरीर में तेजी से बदलाव होने लगते हैं। इससे शरीर और मांसपेशियां बुरी तरह से कमजोर होने लगती हैं और शरीर पूरी तरह से सूख जाता है।

विटामिन बी12 की कमी के लक्षण क्या हैं?- What are the symptoms of Vitamin B12 Deficiency

जब शरीर में विटामिन बी12 का लेवल कम हो जाता है तो इससे शारीरिक कमजोरी और थकान बढ़ने लगती है। इसके साथ ही ये लक्षण दिखायी दे सकते हैं-

  • थोड़ा-सा चलने-फिरने या छोटे-मोटे काम करने के बाद ही थक जाना (Extreme fatigue)
  • बहुत अधिक कमजोरी महसूस करना (Weakness)
  • हाथ-पैर सुन्न हो जाना (Numbness in hands and feet)
  • पैरों और हाथों में झुनझुनी  (Tingling sensation in hands and feet)

विटामिन बी12 की कमी दूर करने के लिए क्या खाना चाहिए?- Food sources of Vitamin B12

शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए आपको अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत पड़ सकती है क्योंकि, अधिकांश पोषक तत्वों के लिए हम पूरी तरह से अपनी डाइट पर ही निर्भर हैं। विटामिन बी12 की कमी पूरा करने के लिए भी आपको अपने खान-पान में बदलाव करने होंगे और ऐसे फूड्स का सेवन करना होगा जो नेचुरली विटामिन बी12 से भरपूर हों। विटामिन बी12 के लिए आप इन फूड्स को अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करें-

डेयरी प्रोडक्ट्स

रोजाना अपनी डाइट में दूध और दूध से बने फूड्स को शामिल करें। इससे आपके शरीर को विटामिन बी12 मिलेगा। पनीर, चीज और दही जैसे फूड्स विटामिन बी12 का अच्छा स्रोत हैं। आप अपनी रोज की रोटियां बनाते समय भी उसमें पनीर और दही मिला सकते हैं। इससे रोटी के न्यूट्रिएंट्स बढ़ जाते हैं।

रोटी में मिलाएं यीस्ट

आप रोटी बनाते समय आटा बनाने से पहले उसमें थोड़ा-सा यीस्ट को मिला लें। इस आटे से बनी रोटियां खाने से आपको विटामिन बी12 की डेली खुराक मिल सकती है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।