Advertisement

आंखों की रोशनी बढ़ाते हैं ये 7 फूड, कभी नहीं आएगी चश्मा लगाने की नौबत

Foods To Improve Eyesight : अगर आपकी आईसाइट कमजोर होती जा रही है और आप इसे बढ़ाना चाहते हैं तो डॉक्टर द्वारा बताए गए इन चार चीजों का सेवन करें।

Written By anant shukla
Published : September 18, 2024 4:57 PM IST

Foods To Improve Eyesight : आंखें शरीर के महत्वपूर्ण अंगो में से एक हैं। जब हम सम्पूर्ण शरीर के स्वास्थ्य के बारे में बात करते हैं, तो आंखों को नजरअंदाज करना नाइंसाफी होगी, क्योंकि आंखो के बिना इस सुंदर दुनिया की सिर्फ कल्पना ही की जा सकती है; देखा नहीं जा सकता। आंखें बेहद नाजूक होती हैं, इसलिए इसका सही से देखभाल करना जरूरी है। आंखों के स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की एसोशिएट प्रोफेशर डॉक्टर शिखा वर्मा ने बताया कि खराब जीवनशैली और खानपान का सीधा असर हमारी आंखो पर पड़ता है। अपनी आंखों को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को शामिल करना सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, जिसमें विटामिन ए, ओमेगा 3 फैट, विटामिन सी, एंटी ऑक्सीडें जैसे पोशक तत्व शामि हों। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि चेहरे पर मेकप का सामान लगाते समय भी विशेष ध्यान देना चाहिए। क्योंकि मेकप प्रोडक्ट आंखों में जाने के बाद समस्याएं पैदा कर सकती हैं। डॉ. शिखा वर्मा ने इस लेख में आंखों की रोशनी बढ़ाने वाले 7 फूड के बारे में विस्तार से बताया-

पोषक तत्वों से भरपूर नट्स

डॉ. शिखा वर्मा ने बताया कि नट्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो आंखों को किसी भी नुकसान से बचानें में मदद करते हैं। इसके लिए आप मूंगफली, काजू और दाल का सेवन कर सकते हैं।

Advertisement

पत्तेदार सब्जियां

पत्तेदार सब्जियां आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं। पालक, फूलगोभी, ब्रोकली और सलाद में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो आखों को साफ और तेज दृष्टि में मदद करते हैं।

विटामिन ए से भरपूर गाजर

गाजर में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। विटामिन ए रेटीना को स्वस्थ रखने में मदद करता है और आंखों को ड्राई होने से बचाते हैं। सर्दियों के मौसम में भारी मात्रा में गाजर मिलते हैं, जिन्हें आप सलाद, सब्जी बनाकर या कच्चे चबाकर खा सकते हैं।

Advertisement

विटामिन सी के लिए खाएं खट्टे फल

खट्टे फलों जैसे- संतरे, नींबू, कीनू, आड़ू, टमाटर और स्ट्राबेरी में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाए जाते हैं। विटामिन सी आपकी आंखों को फ्री-रेडिकल डैमेंज से बचाने का काम करते हैं। इसके साथ ही यह मोतियाबिंद जैसे कई आखों की बीमारी से बचाने में मदद करते हैं।

विटामिन ई के लिए ये खाएं

विटामिन ई एवोकाडो, बादाम और सूरजमुखी के बीज का सेवन कर सकते हैं। इनमें विटामिन ई प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो आंखों की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से होने लाले नुकसान से बचाने मदद करते हैं।

मेथी का पानी

मेथी का पानी आपकी आंखों के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए रात में सोने से पहले मेथी के दानों को पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट पानी का सेवन करें।

शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर जामुन

जामुन में पॉवरफुल एंटीऑक्सिडेंट फ्लेवोनॉयड्स पाए जाते हैं, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। इसमें विटामिन सी भी होता जो मोतियाबिंद के जोखिम को कम करने में मददगार साबित हो सकता है। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए सीजन में आप अपने डाइट में जामुन शामिल कर सते हैं।

About the Author

... Read More