चावल की जगह खाएं ये 5 वजन घटाने वाले फूड, स्वाद के साथ-साथ पोषक तत्वों से है भरपूर

Food For Weight Loss : चावल की जगह ऐसे कई खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं, जो मोटापा कंट्रोल करने के साथ-साथ शरीर को आवश्यक पोषक तत्व भी प्रदान कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: anant shukla | Updated : September 24, 2024 3:03 PM IST

Food For Weight Loss : मोटापा एक आम समस्या बनती जा रही है। इसके लिए लोग वजन बढ़ाने वाले फूड जैसे चावल खाने से परहेज करते हैं, क्योंकि इसमें पोषक तत्व भी पर्याप्त मात्रा में नहीं पाए जाते हैं और इसके अधिक सेवन से मोटापा भी बढ़ सकता है। इसके साथ ही डायबिटीज के मरीज भी चावल खाने से परहेज करते हैं, क्योंकि यह शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा देता है। लेकिन कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे भी हैं, जिनके सेवन से डायबिटीज भी नियंत्रित रहता है और शरीर को भरपूर मात्रा में पोषक तत्व भी प्रदान करते हैं। यदि आप भी चावल की जगह कुछ ऐसे विकल्प की तलाश में हैं, जो वजन भी न बढ़ाए और शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति भी कर दे, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। इस खबर में हम आपको चावल की जगह खाए जाने वाले कुछ पौष्टिक खाद्य पदार्थों के बारे में विस्तार से बताएंगे।

चावल की जगह खा सकते हैं ये खाद्य पदर्थ - Eat These Food Items Instead Of Rice

अगर आपक वेट लॉस करने के लिए चावल का सेवन नहीं करना चाहते हैं, उसकी जगह पर नीचे बताए गए खाद्य पदर्थों का सेवन कर सकते हैं-

दलिया का करें सेवन

दलिया को गेहूं को तोड़कर बनाया जाता है। इसकी बनावट और स्वाद भी चावल से मिलता जुलता है। 91 ग्राम दलिया में केवल 76 कैलोरी होती है, जो सफेद चावल की तुलना में 25% कम है। इसलिए दलिया चावल का एक बढ़िया विकल्प हो सकता है।

क्विनोआ है हेल्दी

इन दिनों क्विनोआ फिटनेस फ्रिक लोगों में काफी लोगप्रिय है। क्विनोआ के छोटे बीज ग्लूटेन मुक्त होते हैं और इसमें चावल से अधिक प्रोटीन पाया जाता है। चावल की जगह मैग्नीशियम से भरपूर क्विनोआ एक पौष्टिक विकल्प हो सकता है।

जौ और बाजरा का करें सेवन

पहले गेहूं और चावल की जगह पर जौ-बाजार ही लोग खाया करते थे। इसमें सफेद चावल की तुलना में अधिक प्रोटीन और फाइबर होता है। इसमें विटामिन बी जिंक और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। बाजार एक ग्लूटेन मुक्त और पोषक तत्वों से भरपूर आहार है।

Also read : 1 दिन में कितनी रोटी खानी चाहिए? जानिए वजन कम करने के लिए सही मात्रा

फूलगोभी चावल

फूलगोभी में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हार्ट और कैंसर सहित कई बीमारियों के जोखिम को कम कर सकता है। फूलगोभी चावल कम कैलोरी वाला आहार होता है, जिसे कीटो और कम कार्ब आहार में पसंद किया जाता है।

भूरे रंग के चावल

भूरे चावल में सफेद चावल की तुलना में अधिक फाइबर, खनिज और विटामिन पाए जाते हैं। ब्राउन राइस लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला भोजन है। सफेद चावल की जगह ब्राउज राइस का सेवन आपके लिए अधिक फायदेमंद हो सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source