गुड़ के साथ मिलाकर खा लें ये 5 चीजें, फौलाद की तरह टीके रहेंगे पूरी सर्दी

How to Take Jaggery in Winter Season  : सर्दियों में होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए आप गुड़ को कई तरह से खा सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में- 

WrittenBy

Written By: Mishra Kishori | Updated : October 26, 2024 9:35 AM IST

Jaggery for Winter Season  : बदलते मौसम में लोगों को कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं, जिसमें सर्दी जुकाम और फ्लू की परेशानी काफी सामान्य है। सर्दियां आने वाली है, इस सीजन में कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग काफी जल्दी बीमार पड़ने लगते हैं। वहीं, ठंड के कारण इन्फेक्शन का भी खतरा बढ़ता है। ऐसे में सर्दी के दिनों में खुद को मजबूत करना बहुत ही जरूरी हो जाता है। ताकि संक्रमण का खतरा कम हो सके। इस स्थिति में अक्सर हमारी दादी नानी गुड़ का सेवन करने की सलाह देती है। दरअसल, गुड़ हमारे शरीर को गर्म रखने में असरदार होता है। वहीं, इससे शरीर में ब्लड फ्लो भी अच्छे से होता है। वैसे तो आप सर्दियों में गुड़ का सेवन सादे तरीके से या दूध के साथ कर सकते हैं। लेकिन इसके अलावा कई अन्य तरह से भी गुड़ का सेवन किया जा सकता है। जी हां, गुड़ का सेवन आप दूध के अलावा कई अन्य चीजों के साथ कर सकते हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में गुड़ का सेवन किसके साथ करें?

गुड़ और अदरक का करें सेवन - Benefits of Jaggery with Ginger

सर्दियों में गुड़ और अदरक का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी साबित हो सकता है। दरअसल, गुड़ में आयरन होता है। वहीं, अदरक में जिंजरोल होता है, जो आपके शरीर को गर्म रखने में प्रभावी हो सकता है। इससे सीने में होने वाली जकड़न, खांसी जैसी परेशानियां कम हो सकती हैं।

गुड़ और कच्ची हल्दी है फायदेमंद - Raw Turmeric with Jaggery

सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए आप गुड़ और कच्ची हल्दी का सेवन कर सकते हैं। यह शरीर में होने वाली सूजन को कम कर सकता है। साथ ही गले में होने वाली खराश, सिरदर्द इत्यादि से राहत दिलाने में प्रभावी माना जा सकता है।

घी के साथ खाएं गुड़ - Ghee With Jaggery benefits

सर्दियों में घी को सुपरफूड के रूप में माना जाता है। यह न सिर्फ आपके खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इससे आप गंभीर से गंभीर बीमारियों से दूर रह सकते हैं। गुड़ और घी का एक साथ सेवन करने से आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट हो सकता है। यह आपको सर्दियों में होने वाली पाचन संबंधी परेशानियों को दूर कर सकता है।

तुलसी के साथ गुड़ - Jaggery With Milk

तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर रूप से होते हैं। वहीं, गुड़ भी कई तरह के पोषक तत्वों का भंडार होता है। इन दोनों के मिश्रण का सेवन करने से आपकी सर्दी जुकाम की परेशानी कम हो सकती है। इसका सेवन करने के लिए आप गुड़ और तुलसी का काढ़ा तैयार करके पी सकते हैं।

दूध और गुड़ का करें सेवन - Jaggery With Milk Benefits

दूध और गुड़ का सेवनकरने से आपका पाचन अच्छा हो सकता है। यह कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों की डेंसिटी को बढ़ावा दे सकता है। वहीं, आयरन का भी अच्छा सोर्स है, जो एनीमिया से दूर रख सकता है। इतना ही नहीं, इससे नींद न आने की परेशानी और पीरियड्स क्रैम्स को भी कम किया जा सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source