
Also Read
nuts and seeds for heart
आजकल खराब खानपान, शारीरिक गतिविधि की कमी, तनाव और बढ़ते वजन की वजह से हार्ट डिजीज का खतरा काफी बढ़ रहा है। हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल भी हृदय रोग के प्रमुख जोखिम कारकों में शामिल हैं। ऐसे में रोज की डाइट में ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल करना जरूरी है, जो हार्ट हेल्थ के लिए बेहतर माने जाते हैं। नट्स और सीड्स को हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। इनमें अनसैचुरेटेड फैट, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन्स, मिनरल्स और कई तरह के प्लांट कंपाउंड्स पाए जाते हैं। American Heart Association भी हार्ट को हेल्दी बनाए रखने के लिए नट्स और सीड्स खाने की सलाह देते हैं।
अखरोट हार्ट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें पॉलीअनसैचुरेटेड फैट और प्लांट-बेस्ड ओमेगा-3 फैटी एसिड (ALA) पाए जाते हैं। कुछ रिसर्च में पाया गया है कि अखरोट खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल में कमी आ सकती है। National Library of Medicine के अनुसार, नट्स में मौजूद अनसैचुरेटेड फैट होते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करने में भूमिका निभा सकते हैं। इसलिए हार्ट हेल्थ में सुधार करने के लिए आप रोजाना 2-3 अखरोट का सेवन कर सकते हैं।
बादाम में मोनोअनसैचुरेटेड फैट, फाइबर, विटामिन ई और कई प्लांट कंपाउंड्स पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व संतुलित डाइट का हिस्सा होने पर हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करने में मदद सकते हैं। Harvard के अनुसार, बादाम का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है। हार्ट हेल्थ में सुधार करने के लिए आप रोजाना मुट्ठीभर बादाम का सेवन कर सकते हैं, इन्हें स्नैक्स के रूप में लेना सही रहता है।
हार्ट हेल्थ के लिए अलसी के बीजों का सेवन भी फायदेमंद होता है। अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और लिग्नान जैसे कंपाउंड पाए जाते हैं। अगर नियमित रूप से अलसी के बीजों का सेवन किया जाए, तो इससे कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिल सकती है। NCCIH के अनुसार, कुछ अध्ययनों में अलसी खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होने की संभावना मिली है, हालांकि सभी अध्ययनों के नतीजे एक जैसे नहीं हैं। हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए आप अपनी रोज की डाइट में पीसी हुई अलसी को ओट्स, दही या स्मूदी आदि में मिलाकर सकते हैं।
चिया सीड्स में फाइबर, ALA ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्लांट प्रोटीन पाए जाते हैं। इन्हें डाइट में शामिल करने से फाइबर और हेल्दी फैट का सेवन बढ़ाया जा सकता है। कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि चिया सीड्स खाने से कोलेस्ट्रॉल और हाई बीपी में कमी हो सकती है। हालांकि, हार्ट हेल्थ पर इसके प्रभाव को ज्यादा सटीक तरीके से जानने के लिए भी और रिसर्च की जरूरत है। इसके लिए आप चिया सीड्स को पानी, दही, ओट्स या स्मूदी में मिलाकर लिया जा सकता है।
पिस्ता भी हेल्दी हार्ट के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसमें अनसैचुरेटेड फैट, प्रोटीन, फाइबर और कई माइक्रोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। NHLBIकी हार्ट-हेल्दी ईटिंग गाइडलाइंस में पिस्ता, अखरोट और बादाम खाने की सलाह दी गई है। हालांकि, आपको बिना नमक वाले पिस्ता का सेवन करना चाहिए।
Disclaimer: नट्स और सीडस, प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स का काफी अच्छा सोर्स होते हैं। इनका सेवन करने से हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है। हालांकि, नट्स और सीड्स हाई बीपी या कोलेस्ट्रॉल का इलाज नहीं है। हेल्थ एक्सपर्ट्स नट्स और सीड्स को संतुलित डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं।