Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
शरीर को सही तरीके से फ्यूल देने के लिए सबसे अच्छा समय सुबह का होता है। वहीं खासतौर डायबिटीज के मरीजों के लिए उन फूड्स का सेवन करना सबसे ज्यादा जरूरी होता है, जो उनकी खाने की इच्छा को पूरा कर सकें और ग्लूकोज की धीमी गति से रिलीज करते हैं। जिससे पूरे दिन शरीर को एनर्जी मिलती रहती है वो भी बिना चीनी और स्पाइक के सेवन से। प्रोटीन, कार्ब्स, हेल्दी फैट, फाइबर और बिना स्टार्च के सही और स्टिक बैलेंस वाली डाइट खाने से आपके शरीर को सुबह की अच्छी शुरुआत मिल सकती है।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सुबह के समय ज्यादातर डायबिटिक के मरीज ब्लड शुगर हाई होने की समस्या को महसूस कर सकते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हमारा लिवर दिन भर के लिए शरीर को ईंधन देने के लिए अतिरिक्त ग्लूकोज रिलीज करता है। जिसमें कुछ में हाइपरग्लेसेमिया तक हो सकता है। अगर आपको प्यास लगती है, ज्यादा यूरिन आती है या सुबह धुंधली सी नजर आती है, तो आपको हाई ब्लड शुगर हो सकता है। हालांकि टाइप 1 वाले डायबिटीज के लोगों में ये आम बात है। ऐसे में उन्हें ब्लड शुगर के उतार चढ़ाव का खतरा भी बढ़ जाता है।
टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों को समय-समय पर सुबह उठने पर खली पेट किये गये फास्टिंग ब्लड शुगर पर नजर रखनी चाहिए। आप अपने ब्लड शुगर रीडिंग के आधार पर मॉर्निंग ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए ये सुपरफूड्स आजमा सकते हैं।
अगर आपके ब्लड शुगर का लेवल समान्य है, तो आप इस शक्तिशाली सुपरफूड्स पर भरोसा कर सकते हैं। हल्दी पाउडर के साथ एक चम्मच गाय का घी लें और सुबह सबसे पहले इसका सेवन करना अच्छा हो सकता है।
डायबिटीज के मरीजों को ज्यादातर चीनी क्रेविंग होती है। ऐसे में घी उनकी क्रेविंग को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। वहीं हलदी सूजन को कम करने में मदद करती है। जो आमतौर पर डायबिटीज के मरीजों में देखी जाती है।
एक बड़ा चम्मच सेब का सिरका या 30 मिली आंवले का रस या 100 मिली पानी में नींबू का रस शरीर पर क्षारीय बनाए रखने के लिए इसका सेवन कोई भी कर सकता है। जो बदले में शरीर को बेहतर करने में मदद मिलती है।
दालचीनी एक ऐसा मसाला है, जो ब्लड शुगर को कम करने में इंसुलिन के प्रभाव की कॉपी करने के लिए जाना जाता है। आप दिन में ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद के लिए दालचीनी पाउडर के साथ रक हर्बल चाय तैयार कर सकते हैं।
यह एक और ऐसा उपाय है, जो आपको दिन में कर्बोहाइड्रेट के अवशोषण को कम करने में मदद करता है। इसलिए एक चम्मच मेथी के दानों को रातभर भिगोकर रख दें। अगर सुबह इस पानी का सेवन करें और इसके दानों को चबा-चबाकर खाएं। इससे डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
दिन में हाइपोग्लाइकेमिया या लो ब्लड शुगर के मामले में आप सुबह सबसे पहले एक छोटे प्रोटीन स्नैक्स का सेवन कर सकते हैं। इसमें भीगे हुए बादाम, अखरोट, नट बटर शामिल है। इसके अलावा मूंग खाखरा, मूंग जोर गरम, स्प्राउट्स, बाजरा या चिवड़ा ले सकते हैं।