तुरंत एनर्जी देते हैं ये 6 फूड, शरीर की कमजोर दूर होने के साथ मजबूत होता है इम्‍युन सिस्‍टम

अगर शरीर में एनर्जी नहीं होती है (Lack of Energy) तो इंसान का किसी चीज में मन नहीं लगता है। कई बार लोगों को खाना खाने के बाद भी शरीर में एनर्जी की कमी दिखती है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : December 30, 2020 8:01 PM IST

भले ही इन दिनों लोग वर्क फ्रॉम होम (Work from home) कर रहे हैं लेकिन घर के काम करने के दौरान भी एनर्जी (Energy) का कम होना आम बात है। अगर शरीर में एनर्जी नहीं होती है (Lack of Energy) तो इंसान का किसी चीज में मन नहीं लगता है। कई बार लोगों को खाना खाने के बाद भी शरीर में एनर्जी की कमी दिखती है। ऐसे समय में आपको कुछ ऐसी चीजें खाने की जरूरत होती है जो आपको तुरंत ऊर्जा दें। इसलिए आज इस लेख में हम आपको 6 ऐसे फूड के बारे में बताने जा रहे हैं जो हमारे शरीर को तुरंत इंस्टेंट एनर्जी देते हैं। तो आइए जानते हैं क्‍या हैं ये फूड

ओटमील (Oatmeal)

ओटमील हेल्‍दी और हल्‍के फूड में से एक होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो हमें कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं। सुबह नाश्ते में ओटमील खाने से आप दिनभर फ्रेश और एनर्जेटिक महसूस करेंगे। अपनी पसंद के अनुसार आप ओट्स से स्वीट या नमकीन रेसिपी बना सकती हैं।

brown-rice

ब्राउन राइस (Brown Rice)

ब्राउन राइस खाने में तो स्‍वादिष्‍ट होते ही हैं साथ ही सेहत के लिए भी बहुत फायदेमदं होते हैं। ब्राउन राइस खाने आपके शरीर में कई पोषक तत्वों की पूर्ति होती है. साथ ही यह शरीर को एनर्जेटिक रखता है।

मशरूम (Mushroom)

भला मशरूम की सब्‍जी किसे पसंद नहीं होगी। यह सब्‍जी मुंह का स्‍वाद बढाने के साथ साथ सेहत को भी कई लाभ देती है। दिन मे एक कप मशरूम खाने से शरीर को 50 प्रतिशत आयरन मिलता है। सिर्फ यही नहीं मशरूम खाने से बॉडी को आयरन भी मिलता है और तुरंत ऊर्जा भी मिलती है। इसके साथ ही जिन लोगों को हाई ब्लडप्रेशर और डायबिटीज़ की समस्‍या होती है उनके लिए भी मशरूम का सेवन बहुत फायदेमंद है।

egg

अंडा (Egg)

अगर कभी भा आपको लगता है कि आपके अंदर बिल्कुल एनर्जी नहीं है तो आप अंडे का सेवन कर सकते हैं। अंडे का व्हाइट वाले हिस्से में प्रोटीन, विटामिन बी और डी होता है। जो आपके शरीर को ताकत देता है और तरोताजा भी करता है।

अदरक (Ginger)

अदरक का सेवन हाजमे को वही रखने के साथ ही बॉडी को एनर्जी भी देता है। थकान महूसस होने पर अदरक वाली चाय पीजिए या फिर अदरक को पतला-पतला काटकर नमक के साथ खाया जा सकता है। अदरक में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट मसल्स को रिलैक्स करने के साथ ही इम्यून सिस्टम को भी मज़बूत बनाते हैं।

banana

केला (Banana)

केला ऊर्जा का सबसे बड़ा सोर्स होता है. केले में पोटेशियम, कार्ब्स, विटामिन बी 6 समेत कई मिनरल्स पाए जाते हैं। एक केले के सेवन मात्र से ही आपके शरीर में दिनभर ऊर्जा रहती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source