Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Fibre Rich Food for Weight Loss : मोटापा कई बीमारियों को न्योता देती है। वजन को कम करने के लिए लोग तरह-तरह के डाइट लेते है , और घंटों जिम में जा कर पसीना बहाते हैं। मोटापे की वजह से हमारे शरीर में डायबिटीज, कैंसर, थायराइड जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। बढ़ते मोटापे को कम करने के लिए अधिकतर एक्सपर्ट फाइबर रिच फूड्स का सेवन करने की सलाह देते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे आहार के बारे में बताएंगे, जिसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। फाइबर आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है, जिससे आपका वेट लॉस तेजी से होता है। वहीं, यह गट हेल्थ के लिए भी काफी बेहतर माना जाता है। आइए इस लेख में जानते हैं फाइबर रिच फूड्स की लिस्ट-
शकरकंद एक पोषक तत्वों से भरपूर जड़ वाली सब्जी है। इसमें फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं, और आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराते हैं। यह वजन कम करने के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता हैं।
चुकंदर पोषक तत्वों का पावर हाउस है जो डिटॉक्सीफिकेशन(detoxification) में सहायता करता है। इसमें फाइबर और आवश्यक विटामिन होते हैं जो लिवर को प्राकृतिक तरीके से डिटॉक्स करते हैं। चुकंदर आपके वजन घटाने को प्रभावी रूप से तेज कर सकता है।
मूली में हाई वाटर कंटेंट होता है जो आपको हाइड्रेटेड रखता है। इसमें ऐसे यौगिक भी होते हैं जो हेल्दी मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देते हैं, जिससे आपके शरीर को ज्यादा तेजी से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। मूली का सेवन करने से मोटापा कम होता है और वजन को संतुलित रखने में मदद मिलती है।
गाजर विटामिन और बीटा-कैरोटीन से भरपूर होती है। इसका सेवन हमें अनहेल्दी खाने से बचाता है और डेली फाइबर सेवन को बढ़ाने में योगदान कर सकता है, जिससे तृप्ति की भावना को बढ़ावा मिलता है। इसका सेवन रात के समय के लिए बेहतरीन माना जाता है।
लो कैलोरी होने के बावजूद शलजम में मौजूद फाइबर पाचन में सहायता करता है और स्वस्थ आंत को बढ़ावा देता है। जो पाचन में सहायता करता है और भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है। शलजम विटामिन सी और विभिन्न फाइटोन्यूट्रिएंट्स, phytonutrients जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। इसलिए शलजम को अपने डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
इन फाइबर रिच फूड्स और सुझावों को अपनी दिनचर्या में शामिल करके आप पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं और स्वस्थ जीवनशैली अपना सकते हैं। क्या आप इनमें से किसी फूड को अपनी डाइट में शामिल करने की सोच रहे हैं?