
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : May 15, 2024 2:44 PM IST
Medically Verified By:
Fruits for Uric Acid : यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए आपको अपने लाइफस्टाइल पर ध्यान देने की जरूरत होती है। इसके साथ-साथ खानपान पर भी काफी ज्यादा जोर देने की आवश्यकता होती है। अगर आप अपने ब्लड में यूरिक एसिड को कम करना चाहते हैं, तो हेल्दी आहार का सेवन करें। हमें ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए, जो अतिरिक्त यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए अच्छे माने जाते हैं। इन खाद्य पदार्थों में कुछ फल और सब्जियां शामिल होती हैं। डाइट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी का कहना है कि फलों और सब्जियों की मदद से यूरिक एसिड का स्तर काफी कम हो सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे रंग-बिरंगे फलों के बारे में बताएंगे, जिससे यूरिक एसिड का स्तर कम हो सकता है। आइए जानते हैं ऐसे फलों के बारे में विस्तार से-
ब्लड में यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए चेरी का सेवन करें। मार्केट में कई किस्म के चेरीज आते हैं। यह विटामिन सी का काफी अच्छा सोर्स होते हैं, जो यूरिक एसिड का स्तर कम कर सकता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके ब्लड में यूरिक एसिड कंट्रोल हो, तो इसके लिए आप कुछ चेरीज का सेवन कर लें।
आर्थराइटिस फाउंडेशन की रिपोर्ट्स के मुताबिक, विटामिन सी युक्त फालों का सेवन करने से आपके ब्लड में यूरिक एसिड का स्तर कम हो सकता है। यह अर्थराइटिस की स्थिति में सुधार कर सकता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके ब्लड में यूरिक एसिड कम हो, तो संतरा का सेवन जरूर करें।
संतरा की तरह अंगूर में भी विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होती है, जो आपके ब्लड से यूरिक एसिड का स्तर कम कर सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व यूरिक एसिड के स्तर और गाउट के हमलों के जोखिमों को कम कर सकता है। आप रोजाना अंगूर के जूस या फिर सीधे तौर पर अंगूर का सेवन कर सकते हैं।
स्ट्रॉबेरी में कई तरह के एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो अर्थराइटिस में होने वाली सूजन को कम कर सकते हैं। इसके अलावा यह शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर कर सकता है। अगर आप यूरिक एसिड का स्तर कम करना चाहते हैं, तो स्ट्रॉबेरी का सेवन जरूर करें।
अनानास विटामिन सी का बेहतरीन स्रोत होता है, जो आपके ब्लड में यूरिक एसिड के स्तर को कम कर सकते हैं और गाउट के हमलों को रोकने में मदद करते हैं। लेकिन गठिया के लक्षणों को कम करने वाली दवाएं ले रहे हैं, तो पाइनएप्पल का सेवन न करें। यह आपकी दवा के साथ इंटरैक्ट कर सकता है।