Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Red Fruits for Heart blockage : हार्ट ब्लॉक एक ऐसी समस्या है, जिसमें आपके दिल की धड़कन का सिगनल आपके दिल के ऊपरी हिस्से से निचले हिस्से में चला जाता है। यह संकेत कभी-कभी ही पहुंच पाते हैं या बिल्कुल भी नहीं पहुंच पाते। इससे आपका दिल धीरे-धीरे धड़कता या पूरी तरह से धड़कना छोड़ देता है। हार्ट ब्लॉकेज होने के पीछे ब्लड सर्कुलेशन का सही न होना हो सकता है। अगर आप अपने हार्ट की बंद नसों को खोलना चाहते हैं, तो कई तरह के हेल्दी आहार का सेवन कर सकते हैं। इसमें कुछ लाल रंग के फ्रूट्स भी शामिल हैं। जी हां, लाल रंग के फलों का सेवन करने से हार्ट ब्लॉकेज की परेशानी को काफी हद तक दूर की जा सकती है।
हार्ट ब्लॉकेज की परेशानी को कम करने के लिए चेरी का सेवन करें। एक कप फ्रेश चेरी में लगभग 260 मिलीग्राम पोटैशियम, लो सोडियम और उच्च मात्रा में प्लांट स्टेरोल (फइटोस्टेरोल) होते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अधिक मात्रा में पोटैशियम और कम सोडियम वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करने से ब्लड प्रेशर और हार्ट ब्लॉकेज की परेशानी को दूर किया जा सकता है। यह हार्ट अटैक के खतरों को भी कम कर सकता है।
दिल की बंद नसों को खोलने के लिए अनार का सेवन करें। अनार के जूस में एलडीएल (खराब) कोलेस्ट्रॉल यानि खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने का गुण होता है। कुछ एक्सपर्ट का मानना है कि एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को नुकसान पहुंचने से धमनियों में प्लाक जमने लगता है, इसलिए नुकसान को रोकने से धमनियों को साफ रखने में मदद मिल सकती है। इससे हार्ट अटैक से लेकर हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी कम हो सकती है।
लाल रंग का सेब हार्ट हेल्थ के लिए काफी हेल्दी साबित हो सकता है। रिसर्च में पाया गया है कि प्रतिदिन 100-150 ग्राम साबुत सेब खाने से हार्ट डिजीज के खतरों को कम किया जा सकता है। यह हाई ब्लड प्रेशर के खतरों को कम कर सकता है। इसमें घुलनशील फाइबर होता है, जो हार्ट हेल्थ के लिए काफी बेहतर साबित हो सकता है।