Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए गेहूं के आटे की रोटी में मिलाकर खाएं ये 2 बीज, शाम तक नीचे आ जाएगा शुगर 

Diabetic flour ingredients for chapati : गेहूं के आटे में कुछ बीजों को मिक्स करके खाने से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। आइए जानते हैं इन  बीजों के बारे में-

डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए गेहूं के आटे की रोटी में मिलाकर खाएं ये 2 बीज, शाम तक नीचे आ जाएगा शुगर 

Written by Kishori Mishra |Updated : March 11, 2024 1:24 PM IST

Diabetic flour ingredients for chapati : बीमारियां कब हमारे शरीर में घर कर जाए, इस बारे में कहना मुश्किल है। लेकिन बीमारियों को कंट्रोल करना तो हमारे हाथों में रहता है। आप चाहे तो गंभीर से गंभीर बीमारियों से बचाव कर सकते हैं और इसके लक्षणों से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। इन बीमारियों में डायबिटीज शामिल है। डायबिटीज से जूझ रहे व्यक्तियों को अपने लाइफस्टाइल और खानपान पर अधिक जोर देने की जरूरत होती है। अगर आप खानपान पर ध्यान देते हैं, तो इससे काफी हद तक डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। खासतौर पर डायबटीज को कंट्रोल करने के लिए आप कुछ खास तरह की रोटी का सेवन कर सकते हैं

आमतौर पर रोटी बनाते समय हम इसमें तरह-तरह के आटों को मिक्स करते हैं, लेकिन अगर आप इससे बोर हो गए हैं तो अब इसमें एक बार बीजों को मिक्स करके देखें। जी हां, इससे रोटियों का स्वाद भी बढ़ेगा, साथ ही यह डायबिटीज को भी कंट्रोल करके रख सकता है। आइए जानते हैं डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए आटे में कौन से बीज मिक्स करें?

1. आटे में मिक्स करे अलसी के बीज -  Flax seeds roti for High Blood Sugar

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए आप आटे में अलसी के बीजों को मिक्स कर सकते हैं। अलसी के बीजों को आटे में मिक्स करके खाने से काफी हद तक डायबिटीज कंट्रोल हो सकता है।

Also Read

More News

दरअसल, अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड, लिगनेन और फाइबर होता है,जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकता है। साथ ही यह हार्ट से जुड़ी परेशानियों को कम कर सकता है। अगर आप डायबिटीज की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो इसकी मदद से आप शुगर लेवल को भी कम कर सकते हैं। दरअसल, अलसी के बीजों में मौजूद अघुलनशील फाइबर आपके ब्लड में शर्करा को कम करके डायबिटीज को संतुलित करता है।

2. रोटी के आटे में मिक्स करें कद्दू के बीज - Pumpkin Seeds Roti to Control Blood Sugar

शुगर लेवल को घटाने के लिए रोटी के आटे में कद्दू के बीजों को मिक्स कर लें। कद्दू के बीज आयरन, मैग्नीशियम, एंटीऑक्सिडेंट, जिंक और कई अन्य जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इससे हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद मिल सकता है। साथ ही यह टाइप-2 डायबिटीज के खतरों को भी कम कर सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए खानपान पर ध्यान देना बहुत ही जरूरी होता है। अगर आपकी स्थिति काफी गंभीर है, तो एक बार डॉक्टर की सलाह पर अपने खानपान में बदलाव करें।