वजन घटाने के लिए गेहूं के बजाय खाएं इस आटे की रोटी, कुछ ही दिनों में 32 से 28 हो जाएगी कमर

Roti For Weight Loss: वजन घटाने के लिए आप गेहूं के बजाय इस आटे की रोटी का सेवन कर सकते हैं। आइए, जानते इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : September 2, 2024 4:21 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By:

Roti For Weight Loss: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण मोटापा एक आम समस्या बन चुका है। बड़ों से लेकर बच्चों तक इसका तेजी से शिकार हो रहे हैं। वजन घटाने के लिए लोग कई तरह के डाइट प्लान फॉलो करते हैं और घंटे जिम में पसीना बहाते हैं। लेकिन फिर भी मन मुताबिक रिजल्ट नहीं मिल पाता है। दरअसल, मोटापा कम करने के लिए फैंसी डाइट फॉलो करने के बजाय खानपान और जीवनशैली में सुधार करने की जरूरत होती है। भारतीय भोजन में रोटी का विशेष स्थान है। अधिकतर घरों में गेहूं से बनी रोटियों का सेवन किया जाता है। लेकिन अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में गेहूं के बजाय कुछ अन्य अनाजों से बनी रोटियां शामिल कर सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे आटे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे बनी रोटी का सेवन करने से तेजी से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

वजन घटाने में कैसे फायदेमंद है रागी की रोटी? (Ragi Roti For Weight Loss In Hindi)

डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन के मुताबिक, वजन घटाने के लिए रागी के आटे से बनी रोटियों का सेवन किया जा सकता है। इसमें गेहूं के आटे की तुलना में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है। इसके अलावा, इसमें कैल्शियम फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखती है और शरीर में अतिरिक्त वसा को कम करने में मदद करती है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इसलिए यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करती है। इस आटे से बनी रोटी का सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है।

रागी की रोटी खाने के अन्य फायदे (Benefits Of Ragi Roti In Hindi)

हड्डियों को मजबूत बनाए: रागी की रोटी में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से हड्डियों से जुड़ी बीमारियों से बचाव हो सकता है।

कब्ज से छुटकारा दिलाए: रागी की रोटी में फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है।

ग्लूटेन-फ्री: रागी एक ग्लूटेन-फ्री अनाज है, जो ग्लूटेन सेंसिटिविटी या सीलिएक रोग से पीड़ित लोगों के लिए एक स्वस्थ विकल्प है।

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करे: रागी की रोटी में मैग्नीशियम की उच्च मात्रा होती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।

एनीमिया से बचाव: रागी के आटे में आयरन की मात्रा अधिक होती है, जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है। नियमित रूप से रागी की रोटी का सेवन करने से एनीमिया की समस्या से बचाव हो सकता है।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.