... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : August 27, 2018 12:26 PM IST
यूं तो हर रोज कोई न कोई फल खाया ही जाता है। पर क्या आप जानते हैं कि हर फल को खाने का एक निश्चित समय और मात्रा होती है। तो इस महीने का बेस्ट फ्रूट है नाशपाती। इस महीने हर रोज एक नाशपाती खाएंगे तो शरीर से आयरन और केल्शियम की कमी तो दूर होगी है, वजन को कंट्रोल करने में भी मदद मिलेगी।
नाशपाती में मौजूद पोषक तत्व
नाशपाती में मौजूद आर्गेनिक पोषक तत्व विटामिन और खनिज हमारे बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होते है। इसमें कुछ प्रभावकारी और सक्रीय घटक जैसे पोटेशियम, फिनालिक कंपाउंड, फोलेट, फाइबर, तांबा, मैंगनीज, विटामिन-C, विटामिन-K, विटामिन बी-कॉम्प्लेकस, एंटीऑक्सिडेंट, फ़िटेनियोटेंट्स, फ्लेवोनोइड्स, के साथ फाइबर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते है। पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत होने के कारण यह कई स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक है।
ये हैं लाभ
स्वाद और सेहत से भरपूर फलों को डाइट में अवश्य जगह देनी चाहिए। सेहत के लिहाज से लाभकारी ऐसा ही एक फल है नाशपाती। इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो आपके स्वास्थ्य का ख्याल रखते हैं।
जो लोग एनीमिक हैं, उन्हें नाशपाती का सेवन अवश्य करना चाहिए। चूंकि नाशपाती में आयरन की मात्रा प्रचुर होती है, इसलिए इसके सेवन से खून की मात्रा पूरी होती है। लगातार 1 महीने तक इसको खाने से खून की कमी पूरी होगी।
यह फल आपके इम्यूनिटी सिस्टम को बेहतर बनाता है, जिसके कारण आपको न सिर्फ बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है, बल्कि यह एक सुरक्षा कवच की तरह भी काम करता है। इसके अलावा नाशपती में फाइबर और पैक्टिन नामक तत्व की भरपूर मात्रा होती है जो कब्ज को ठीक करता है।
यह भी पढ़ें - ये सुपर फूड पूरा करेंगे सुंदर बालों का सपना
नाशपाती हड्डियों के लिए भी काफी लाभदायक है। इसमें बोरान नामक रासायनिक तत्व होता है जो शरीर में कैल्शियम लेवल को बढ़ाता है। रोजाना एक नाशपाती खाने से मांसपेशियों की कई समस्याएं दूर होती हैं।
अगर आप अपने अतिरिक्त वजन को घटाना चाहते हैं तो रोजाना नाशपाती का सेवन कीजिए। इसे खाने से पेट भरा हुआ लगता है और आप अतिरिक्त कैलोरी का सेवन नहीं कर पाते।
यह भी पढ़ेें -जितना आसान है बनाना, उतना ही स्वास्थ्यवर्धक है दलिया, जानें इसके लाभ
इन बातों का भी रखें ध्यान
चित्र स्रोत:Shutterstock.