Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
अगर आपका डाइजेशन हमेशा खराब रहता है या आपको बहुत ज्यादा गैस बनती है तो आपको अपनी डाइट में बदलाव लाने की जरूरत है। कई बार गलत खानपान की वजह से हमारा डाइजेशन खराब रहता है, और हम हमेशा पेट की समस्याओं से घिरे रहते हैं। जिनका डाइजेशन हमेशा खराब रहता है उन्हें अपने आहार में ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही डाइट में मल्टीग्रेन आटे से बनी रोटियां (Multigrain Atta Roti) खानी चाहिए। इससे डाइजेशन अच्छा रहता है। शरीर में पोषक तत्वों की कमी दूर होती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। मगर मल्टीग्रेन आटा बनाने से पहले यह समझना जरूरी है की इसमें कौन-कौन से अनाज और कितनी क्वांटिटी (Multigrain Atta Ingredients Ratio) में होनी चाहिए।
अगर आप घर में मल्टीग्रेन आटा तैयार कर रहे हैं तो यह समझना जरूरी है कौन-कौन से अनाज कितनी मात्रा में होने चाहिए।
मल्टीग्रेन आटा बनाने के लिए सबसे पहले आप गेहूं बाजरा ज्वार चना और मक्के को पानी में अच्छी तरह से धोकर धूप में सुखाने अभिन्न में मौजूद कंकड़ और गंदगी को अच्छी तरीके से साफ कर लें। अब इन्हें एक साथ मिक्स कर दे और आटा पीसने की मशीन में डालकर अच्छी तरीके से पीस लीजिए। अगर आपको मल्टीग्रेन आटा और ज्यादा पौष्टिक बनाना है तो इसमें मूंग दाल, सोयाबीन और रागी भी मिक्स कर सकते हैं। इन सब अनाजों से तैयार आटे की रोटी बहुत ही फायदेमंद होती है।
मल्टीग्रेन आटे में प्रचुर मात्रा में विटामिन, मिनरल और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व होते हैं। रोटी के नियमित सेवन से शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होती है। इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जिसके कारण पाचन तंत्र भी सही रहता है। पेट में कब्ज और गैस की समस्या नहीं होती है। साथ ही जो लोग मोटापे के शिकार हैं उनमें य़ह वजन को नियंत्रित करने में भी बहुत मददगार है। जिन पुरुषों का वजन नहीं बढ़ रहा है उन्हें इसे रेगुलर खाना चाहिए। इससे उनमें ताकत बढ़ेगी और वजन भी बढ़ेगा।