सुडौल शरीर पाने के लिए दूध के साथ मिलाकर खाएं ये 1 चीज, कुछ ही दिनों में दिखने लगेंगे स्मार्ट और हैंडसम

Poppy seeds with milk benefits : दुबले-पतले शरीर से अगर आप परेशान हैं, तो दूध में खसखस को मिक्स करके खा सकते हैं। इससे आपका वजन तेजी से बढ़ेगा। आइए जानते हैं इसके बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : February 22, 2023 3:09 PM IST

Poppy seeds with milk benefits : मोटापा जिस तरह हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता है, उसी तरह दुबला-पतला शरीर में स्वास्थ्य के लिए सही नहीं होता है। इसके साथ ही दुबला शरीर होने की वजह से आपको दूसरों के सामने शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ सकता है। दुबला शरीर होने की वजह से कई बार कॉन्फिडेंट लेवल में भी कमी देखी गई है, क्योंकि लोगों को लगता है कि वह दुबले  हैं तो उनका लुक अच्छा नहीं है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपका शरीर सुडौल और हैंडसम दिखे, तो इसके लिए आप दूध के साथ खास-खस का सेवन कर सकते हैं। जी हां, दूध और खसखस का मिश्रण कई समस्याओं में रामबाण (Poppy seeds with milk for Weight Loss) साबित हो सकता है। साथ ही यह आपके वजन को भी बढ़ाने में प्रभावी हो सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से इस ( Weight Gain Diet ) विषय के बारे में-

वजन बढ़ाने में खसखस और दूध कैसे है फायदेमंद? Drinking Milk with Poppy Seeds for Weight

वजन को हेल्दी बनाए रखने में दूूध और खसखस फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं वजन बढ़ाने में कैसे फायदेमंद है खसखस?

पाचन को करे मजबूत

वजन बढ़ाने में खसखस और दूध का मिश्रण काफी फायदेमंद ( dudh aur khaskhas ke fayde ) हो सकता है। कुछ हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि दूध में प्रोटीन और कैल्शियम की अधिकता होती है। वहीं, खसखस फाइबर का काफी अच्छा स्त्रोत होता है। नियमित रूप से इस मिश्रण का सेवन करने से आप पाचन संबंधी परेशानियों को दूर कर सकता है। पाचन सही रहने से आपके शरीर को भरपूर रूप से पोषक तत्व प्राप्त होता है, जो आपके शरीर को हेल्दी बनाए रखने में प्रभावी है। इससे आपकी बॉडी सुडौल हो सकती है। 

कैलोरी होती है अधिक

खसखस और दूध का सेवन करने से आपके शरीर का वजन बढ़ सकता है। दरअसल, खसखस में कैलोरी अधिक होती है, जो आपके दुबले-पतले शरीर के लिए बहुत ही जरूरी है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो 100 ग्राम खसखस में लगभग 525 कैलोरी होती है। ऐसे में अगर आप रोजाना दूध के साथ खसखस का सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर को अधिक कैलोरी प्राप्त होती है, जो वजन को बढ़ाने में असरदार है।

एनर्जी करता है बूस्ट

खसखस और दूध का सेवन करने से आपके शरीर को एनर्जी मिलती है जो आपके दुबले-पतले शरीर के लिए बेहद जरूरी है। दरअसल, इसमें भरपूर रूप से कार्ब्स होता है, जिससे आपको न सिर्फ एनर्जी मिलती है, बल्कि यह शरीर का वजन भी बढ़ाने में प्रभावी हो सकता है। 

प्रोटीन का है बेहतर स्त्रोत

दूध और खसखस का मिश्रण खाने से आपके शरीर को भरपूर रूप से प्रोटीन और कैल्शियम प्राप्त होता है, जो आपके दुबले-पतले शरीर को सुडौल बनाए रखने में मददगार है। साथ ही इससे हड्डियों और मांसपेशियों का विकास भी बेहतर होता है। 

वजन बढ़ाने के लिए कैसे करें दूध और खसखस - How to Eat Poppy Seeds with Milk

वजन बढ़ाने के लिए खसखस और दूध से आप स्मूदी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच खसखस का बीज लें। इसमें आधा गिलास दूध, 1 केला और 1 चम्मच शहद मिक्स कर लें। इसके बाद इसे अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें। अब ब्रेकफास्ट के रूप में रोजाना इसका सेवन करें। इससे आपका वजन तेजी से बढ़ेगा। 

इसके अलावा रात में सोने से पहले खसखस के पाउडर को दूध में मिक्स करके भी पी सकते हैं। इससे आपकी पाचन शक्ति मजबूत होती है। साथ ही यह आपके शरीर का वजन भी बढ़ाने में प्रभावी हो सकता है। 

शरीर के वजन को बढ़ाने के लिए आप खसखस और दूध का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको खसखस या फिर दूध से किसी तरह की परेशानी है तो इसका सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source