Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
जब भी बात प्राकृतिक रूप से पोषक तत्वों को प्राप्त करने की होती है तो हमारे बड़े-बुजुर्ग हमें दालों और चने का सेवन करने की सलाह देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये हमारे शरीर को जरूरी पोषक तत्व तो प्रदान करते ही हैं साथ ही हमारी बॉडी को मजबूत बनाने का काम भी करते हैं। इन्हीं कुछ पोषक तत्वों भरे फूड्स में शामिल होते हैं काबुली चने, जो न सिर्फ हमारे शरीर को मजबूत बनाने में मदद करते हैं बल्कि हमें कई रोगों से भी बचाते हैं। जी हां, काबुली चने ऐसे पोषक तत्वों का भंडार हैं, जो आपको कई गंभीर रोगों से दूर रखने में मदद करते हैं और आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाकर इन बीमारियों से बचाते हैं। अगर आप भी काबुली चने से होने वाले फायदों से अनजान हैं तो इस लेख में हम आपको इसके कुछ ऐसे फायदों के बारे में बता रहे हैं, जो आपको कई रोगों से दूर रखने में मदद कर सकते हैं।
हमारे शरीर के लिए जरूरी 'सेलेनियम' ज्यादातर फलों और सब्जियों में नहीं पाया जाता है लेकिन आप काबुली चने से इस पोषक तत्व को प्राप्त कर सकते हैं। यह पोषक तत्व लिवर को काम करने में मदद करता है, जिससे हमारे शरीर को कैंसर बनाने वाले यौगिकों को डिटॉक्सीफाई करने में मदद मिलती है। सेलेनियम न सिर्फ शरीर में सूजन को कम करता है बल्कि ट्यूमर के विकास को भी रोकता है।
अगर आप डायबिटीज से परेशान हैं तो काबुली चने आपके ब्लड शुगर को कम करने में मदद करते हैं। काबुली चने पाचन के माध्यम से ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित कर सकते हैं, जिस कारण ये हमारे शरीर में इंसुलिन और ब्लड शुगर का लेवल सामान्य रख सकते हैं। काबुली चने का 'ग्लाइसेमिक इंडेक्स' 28 होता है, जो कि बहुत कम माना जाता है इसलिए यह आपका ब्लड शुगर नहीं बढ़ाता है।
काबुली चने में ऐसे बहुत से मिनरल्स पाए जाते हैं, जिनमें आयरन, फास्फोरस, मैग्नीशियम, कॉपर शामिल होता है, यह हड्डियों के लिए लाभकारी भी पाया जाता है।
ह्रदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए काबुली चने अलग-अलग तरीकों से फायदा पहुंचाते हैं। काबुली चने में घुलनशील फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के उच्च स्तर को कम करने में मदद करता है। जब आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल लॉ होता है तो आपको दिल संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है। काबुली चने में ओमेगा -3 फैटी एसिड भी होता है, जो हमारे दिल की सुरक्षा करता है और शरीर में सूजन को कम करने में सहायक होता है।
काबुली चने में फोलेट के साथ-साथ फाइबर, प्रोटीन, आयरन और कैल्शियम भी होता है, जो गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के लिए बहुत ज्यादा आवश्यक होता है। फोलेट गर्भावस्था के दौरान महत्वपूर्ण पोषक तत्व है और ये मां और भ्रूण दोनों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।