
... Read More
Written By: Anshumala | Published : October 29, 2018 1:15 PM IST
सेब ब्लड प्रेशर को सामान्य रखता है। © Shutterstock.
'एन एपल अ डे, कीप्स द डॉक्टर अवे'। अक्सर आपने लोगों को यह कहते हुए सुना होगा। इसका मतलब होता है कि यदि आप प्रत्येक दिन एक सेब खाएंगे, तो आपको डॉक्टर की जरूरत बहुत कम पड़ेगी। सेब पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है, ऐसे में इसे रोज खाना काफी लाभदायक साबित हो सकता है। सेब को छिलके सहित खाना और भी अधिक फायदेमंद होता है। इसके छिलकों में भी कई सारे पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने का काम करते हैं। वजन कम करना हो या खून की कमी दूर करनी हो, सबका इलाज एक सेब के पास है।
पौष्टिक तत्वों से भरपूर सेब किस तरह से शरीर को रोगों से लड़ने की ताकत देता है, जानें...
इसे भी पढ़ें- खाली पेट खाएंगे 1 सेब, तो इन बीमारियों से होगा बचाव
1 सेब में पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम एवं आयरन प्रचुर मात्रा में होता है। आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है। शरीर में खून की कमी है, तो कुछ दिन सेब खाएं। आयरन की कमी दूर होगी।
2 इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। इसमें जीरो कैलोरी और ढेर सारे पौष्टिक तत्व होते हैं। ऐसे में मोटापे से परेशान हैं, तो सेब खाने से वजन कम होगा।
3 मस्तिष्क से जुड़ी बीमारी अल्जाइमर से बचे रहने के लिए प्रतिदिन सेव का जूस पिएं। एक शोध के अनुसार, सेब मस्तिष्क की कोशिकाओं की रक्षा करता है, जिससे अल्जाइमर नहीं होता है।
4 सेब ब्लड प्रेशर को सामान्य रखता है। इसके छिलके में फेनोलिक कंपाउंड नाम का यौगिक होता है, जो धमनियों में जमी गंदगी को साफ करके खून के प्रवाह को बेहत बनाता है।
5 कब्ज और दस्त से परेशान हैं, तो इसमें मौजूद फाइबर शरीर में मौजूद पानी को सोख लेता है, जिससे कब्ज और दस्त की समस्या से आसानी से छुटकारा मिलता है।
इसे भी पढ़ें- स्पर्म क्वालिटी बढ़ाने के साथ कई रोगों से बचाती है गाजर, जानें इसके सेहत लाभ
6 सेब में एंटीऑक्सीडेंट्स होता है। शोध की मानें तो एंटीऑक्सीडेंट्स मोतियाबंद के होने की संभावनाओं को 15 प्रतिशत तक कम करता है।
7 हर दिन एक सेब खाने से लगभग 28 प्रतिशत तक डायबिटीज होने की संभावना कम हो जाती है। इसमें घुलनशील फाइबर होते हैं, जो शरीर में शुगर की मात्रा को नियंत्रित रखते हैं। रोजाना दो सेब खाएं, डायबिटीज की संभावना कम हो जाएगी।
8 यह कई तरह के कैंसर जैसे पेट, स्तन, लीवर आदि से बचाव करता है। एक अध्ययन के अनुसार, प्रतिदिन इसके सेवन से कैंसर की आशंका 25 प्रतिशत तक कम हो जाती है। इसमें मौजूद कैंसररोधी तत्व शरीर में मौजूद कोशिकाओं को कैंसर से लड़ने की ताकत देते हैं। वंडर फूड आंवला खाने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान
9 सेब को प्रतिदिन चबा-चबा कर खाने से दांतों और मसूड़ों को मजबूती मिलती है। इससे मुंह में बैक्टीरिया नहीं पनपते, जिससे आप मुंह में होने वाली बीमारियों से बचे रहते हैं।
10 किडनी में होने वाली पथरी की समस्या को सेब खाकर दूर किया जा सकता है। साथ ही इसमें कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूती देता है।