Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Christmas 2021: कोरोना काल में क्रिसमस पर खाएं इम्यूनिटी बूस्टर केक, जानें केक की खासियत, फायदे

Christmas 2021: कोरोनावायरस को देखते हुए लोग अपनी सेहत के प्रति जागरूक हो रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार क्रिसमस के उपलक्ष में खास इम्यूनिटी बूस्टर केक (Immunity Booster Cake) तैयार किए गए हैं। जानें, इस केक की खासियत और फायदे...

Christmas 2021: कोरोना काल में क्रिसमस पर खाएं इम्यूनिटी बूस्टर केक, जानें केक की खासियत, फायदे
कोरोना काल में क्रिसमस पर खाएं इम्यूनिटी बूस्टर केक, जानें इस केक की खासियत।

Written by Anshumala |Updated : December 24, 2021 10:55 PM IST

Immunity Booster Cake: क्रिसमस का त्योहार केक (Christmas cake) के बिना अधूरा है। कोरोनाकाल (Corona time) में पर्व त्योहार के तौर-तरीके बदल गए हैं। इस बार क्रिसमस (25 दिसंबर) को देखते हुए बाजार में दालचीनी और आटे वाला इम्यूनिटी बूस्टर विशेष केक तैयार किए गए (Immunity Booster Cake in Hindi) हैं। केक (Cake) स्वादिष्ट तो होते हैं, मगर इसके अधिक सेवन से हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर भी पड़ता है। अब केक खाते समय पहले की तरह चिंता करने की जरूर नहीं है, क्योंकि अब केक केवल स्वाद ही नहीं देगा, बल्कि इससे शरीर की इम्यूनिटी (Immunity Booster Foods) भी मजबूत होगी।

खाएं दालचीनी, आटे से बना क्रिसमस केक

बाजार में तरह-तरह के क्रिसमस केक उपलब्ध होते हैं। आप दालचीनी, आटा से बना केक भी ट्राई कर सकते हैं। यह केवल (Immunity Booster Cake on Christmas) स्वाद ही नहीं, बल्कि सेहत की दृष्टि से फायदेमंद भी है। इस तरह के हेल्दी केक की मांग काफी ज्यादा बढ़ी है। कोरोनावायरस (Coronavirus) को देखते हुए लोग अपनी सेहत के प्रति जागरूक हो रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते मार्केट में खास प्रकार के इम्यूनिटी बूस्टर केक (Immunity Booster Cake) उपलब्ध हैं। एप्पल सिनेमन और कैरेट केक में दालचीनी (Cinnamon) का प्रयोग किया गया है।

कोविड कारण लोग सेहत के प्रति हो रहे हैं जागरूक

लोग कोविड (Covid-19) के कारण इम्यूनिटी (Immunity) के प्रति जागरूक हो रहे हैं। ऐसे में इसका ख्याल आज केक बनाने वाले भी रख रहे हैं। इसके अलावा ड्राई केक में गाजर, खजूर, अंजीर, दालचीनी, आटा, पाइनएप्पल और स्ट्रॉबेरी के नए फ्लेवर भी ऐड किया गया है। ये मार्केट में एक हजार रुपये में मिल जाएंगे। इस बार के हालात सामान्य दिनों से अलग हैं, इसलिए क्रिसमस (Christmas Special Cake) के लिए विशेष तैयारी की गई है।

Also Read

More News

मसालों वाले कुकीज, केक भी हैं मार्केट में उपलब्ध

एक अन्य बेकर ने भी क्रिसमस (Christmas) को देखते हुए स्वास्थ्यवर्धक मसालों का प्रयोग करके कुकीज और केक तैयार किया गया है। एक अन्य दुकानदार ने बताया कि इंग्लिश प्लम केक इस बार खास तरीके से बनाया गया है, जो पूरी तरह से एंग्लो विधि से तैयार किया गया है। कोविड को देखते हुए सेंटा इस बार पंजीकरण कराने वाले बच्चों के घर जाकर उन्हें बधाई देगा और उपहार बांटेगा।

Christmas Recipe : क्रिसमस पर बनाना है कुछ डिफरेंट, तो बनाएं ”ड्राई फ्रूट एंड नट बार”, जानें इसकी रेसिपी

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

स्रोत: (आईएएनएस हिंदी)

About the Author

... Read More