Protein Laddu Benefits: मसल्स बढ़ाने के लिए रोज खाएं प्रोटीन का 1 लड्डू, बिना सप्लीमेंट्स के बनेगी पहलवानों जैसी बॉडी

प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए आप सप्लीमेंट्स और कुछ नेचुरल सोर्स का इस्तेमाल करते होंगे, लेकिन यहां हम आपको ऐसे लड्डू की बात कर रहे हैं जो प्रोटीन से भरे हैं, ये मांसपेशियों के निर्माण में आपकी मदद कर सकते हैं. इसके सेवन से बिना स्टेरॉयड्स के पहलवानों जैसी बॉडी बना सकेंगे।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : July 16, 2021 9:56 AM IST

प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी पोषक तत्व है. यह ना सिर्फ हमारे शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत करता है, बल्कि यह मांसपेशियों की ग्रोथ में भी काफी मददगार है. विशेषज्ञों के अनुसार, डाइट में नियमित रूप से प्रोटीन युक्त आहार को अवश्य शामिल करना चाहिए, क्योंकि विटामिन और मिनरल्स के अलावा हमारे शरीर को प्रोटीन की भी सख्त जरूरत होती है. यह शारीरिक कमजोरी को भी दूर करने में मदद करता है. शोध की मानें तो प्रत्येक व्यक्ति को अपने वजन के प्रति किलोग्राम के हिसाब से हर दिन 0.75 ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए; मर्दों को कम से कम 55 ग्राम तो वहीं महिलाओं को प्रतिदिन औसतन 45 ग्राम प्रोटीन का सेवन करना चाहिए. हालांकि प्रोटीन प्राप्त करने के लिए सप्लीमेंट्स के बजाय प्राकृतिक स्रोतों पर निर्भर रहना ज्यादा फायदेमंद होता है, और इसके दुष्परिणाम भी नहीं होते हैं. इसीलिए यहां हम आपको प्रोटीन के लड्डू (Protein Ke Laddu) के बारे में बता रहे हैं, जो प्रोटीन का नैचुरल सोर्स है.यह मसल्स बिल्डिंग में आपकी मदद करेंगे।

प्रोटीन का लड्डू क्या है और इसके खाने के फायदे - Protein Laddu Benefits In Hindi

प्रोटीन का लड्डू प्रोटीन के नेचुरल सोर्स से बनाया गया एक हेल्दी खाद्य पदार्थ है. प्रोटीन का लड्डू में ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल किया जाता है जो प्रोटीन से युक्त होते हैं साथ ही उनमें तमाम तरह के अच्छे और जरुरी पोषक तत्व पाए जाते हैं.

अगर हम प्रोटीन का लड्डू के फायदों की बात करें तो यह हमारी मांसपेशियों, हड्डियों और दांतों को ताकत प्रदान करता है। प्रोटीन हमारे पेट को लंबे समय तक भरा रखने में भी मदद करता है, अधिक खाने से रोकता है और वजन घटाने में सहायता करता है। हम में से कई लोगों के साथ ऐसा होता है कि हम अपने डेली डाइट को प्रोटीन से समृद्ध करने का प्रयास करते हैं मगर ऐसा हो नहीं पाता है, खासकर उन लोगों के लिए जो कड़ी मेहनत या जिम करने करते हैं और या फिर गर्भवती महिलायें, जिन्हे प्रोटीन की अतिरिक्त खुराक की आवश्यकता हो सकती है।

प्रोटीन की कमी दूर करने के लिए खाएं प्रोटीन के लड्डू- Protein Ke Laddu For Protein Deficiency

अगर आप भी प्रोटीन की कमी से जूझ रहे हैं या आपको अतिरिक्त प्रोटीन की आवश्यकता है तो प्रोटीन के लड्डू आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं. आइये जाने हैं प्रोटीन के लड्डू बनाने का तरीका और रेसिपी।

प्रोटीन लड्डू बनाने की सामग्री - Protein Laddu Recipe In Hindi

  • एक कप मिक्स ड्राई फ्रूट्स
  • 2 बड़े चम्मच किशमिश
  • 1/2 कप खजूर
  • एक चौथाई कप ओट्स का आटा
  • 1 बड़ा चम्मच देसी घी

प्रोटीन लड्डू बनाने का तरीका - How to Make Protein Laddu in Hindi

  1. ओट्स का आटा और ड्राई फ्रूट्स को देसी घी में भून कर अलग रख लें.
  2. एक ग्राइंडर में, बीज रहित खजूर और सूखे मेवे डालें। थोडा़ सा घी डालकर सभी चीजों को एक ब्लेंड करें।
  3. मिश्रण को बाहर निकालिये, और ओट्स का आटा डालकर अच्छी तरह गूंद लीजिये. यदि आवश्यक हो तो और घी डालें।
  4. उनके गोले बना लें और नियमित रूप से सेवन करें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source