... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : November 7, 2019 3:55 PM IST
बैली फैट कम करने के लिए दिन में इतनी बार खाएं दही
बैली फैट या पेट की चर्बी कम करने के लिए अगर आप भी परेशान हैं, तो दही का सेवन आपकी मदद कर सकता है. मोटापा के शिकार लोगों में सबसे ज्यादा परेशानी बैली फैट की होती है. एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि वजन कम करने में बैली फैट बर्न करना सबसे कठीन होता है. एक शोध की मानें तो बैली फैट कम करने के लिए दही खाना बहुत फायदेमंद होता है. डाइट एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि 24 घंटे में अगर आप 3 बार दही का सेवन करते हैं तो मोटापा के शिकार होने से बच जाते हैं. पेट की चर्बी अधिक होने से कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. अगर आप भी बैली फैट के शिकार हैं तो आपको दही खाने के हेल्थ टिप्स के बारे में जरूर जानना चाहिए. बैली फैट को कम करने के लिए अगर आप हेल्थ टिप्स के सबसे असरदार उपाय खोज रहे हैं तो आपको डेली डाइट में दही कैसे और कितना खाना चाहिए, इसकी जानकारी जरूर रखें.
कमर के आस-पास फैट बढ़ने को ही बैली फैट कहते हैं. डॉक्टर्स की मानें तो पेट की चर्बी बढ़ने से कई तरह की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है. स्ट्रोक और हृदय रोग का खतरा सबसे ज्यादा रहता है.
बैली फैट बढ़ने से शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं. जैसे- मेटाबॉलिक रेट धीमा हो जाता है, कोर्टिसोल हार्मोन का उत्पादन बढ़ जाता है. कार्टिसोल हार्मोन स्ट्रेस बढ़ाने का काम करता है.
पेट की चर्बी अधिक होने से साइटोकिन का उत्पादन भी बढ़ जाता है जो शरीर में इंफलेमेटरी को बढ़ाता है. इसकी वजह से शरीर में इंसुलिन का स्तर व उत्पादन प्रभावित होता है और डायबिटीज का खतरा कई गुना बढ़ जाता है.
पेट व कमर की चर्बी बढ़ने से हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल की बीमारी, हार्ट स्ट्रोक, डिमेंशिया, किडनी की बीमारी और कैंसर का खतरा बढ़ जाता है.
डेली हेल्थ टिप्स में आपको इस बात को ध्यान में रख लेना चाहिए कि दही एक प्रोबायोटिक है. आंत में हेल्दी बैक्टीरिया बढ़ाने के लिए भी दही का सेवन फायदेमंद होता है. दही के सेवन से मोटापा कम होता है और पाचन तंत्र भी अच्छा होता है. दही में फैट की मात्रा कम हो इसका हमेशा ध्यान रखना चाहिए.