वजन कम करने के लिए इन 2 चीजों के साथ खाएं चिया सीड्स, बेली फैट भी होगा कम

Weight loss ke liye chia seeds kaise khayein- क्या आप वजन कम करने के लिए चिया सीड्स का सेवन करना चाहते हैं? तो इन 2 तरीकों से खाएं चिया सीड्स।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : March 6, 2025 8:49 AM IST

Ways to eat chia seeds for weight loss: मोटापा और बेली फैट जैसी समस्याएं इन दिनों बहुत कॉमन हैं। मोटापे के साथ कई तरह की बीमारियों का रिस्क भी बढ़ जाता है। इसीलिए, लोगों को अपना वजन कम करने और फिट रहने के लिए कहा जाता है। हेल्दी वेट मेंटेन करने और वजन घटाने से जहां इन बीमारियों का रिस्क कम होता है वहीं, फिट दिखने और पर्सनालिटी को सुधारने में भी मदद होती है। इसीलिए, लोग अपना वजन कम करने के लिए डाइट से लेकर एक्सरसाइज और लाइफस्टाइल पर भी ध्यान देते हैं। कुछ फूड्स जो वेट लॉस के लिए बहुत कारगर माने जाते हैं उनमें चिया सीड्स भी एक फूड है। लोग चिया सीड्स का सेवन करते हुए अपना वजन कम करने की कोशिश करते हैं। हालांकि, आप अगर कुछ अन्य चीजों के साथ मिक्स करके चिया सीड्स खाते हैं तो यह फैट बर्निंग और वेट लॉस की प्रक्रिया को तेज कर देता है। यहां पढ़ें उन हेल्दी फूड्स कॉम्बिनेशन्स के बारे में जिनमें चिया सीड्स मिलाकर खाने से वेट लॉस तेजी से होता है।

क्या चिया सीड्स से होता है वेट लॉस? -Reasons chia seeds is good for weight loss.

चिया सीड्स डाइटरी फाइबर का एक अच्छा स्रोत है जो वेट लॉस के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। डाइटरी फाइबर शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज करता है, शरीर में छुपा बैड कोलेस्ट्रॉल सोख कर हार्ट डिजिज का रिस्क कम करते हैं और शरीर को पोषण भी देते हैं। इसके अलावा चिया सीड्स में प्रोटीन और  ओमेगा-3 फैटी एसिड भी पाए जाते हैं तो मसल्स की स्ट्रेंथ बढ़ाते हैं। चिया सीड्स खाने से पेट लम्बे समय तक भरा हुआ रहता है और इससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती और वजन कंट्रोल करने में मदद होती है।

इन चीजों के साथ खाएं चिया सीड्स- Eat chia seeds with these foods.

ग्रीन टी और चिया सीड्स- Chia seeds with green tea.

फास्ट वेट लॉस के लिए ग्रीन टी के साथ चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। साथ ही ग्रीन टी फैट बर्निंग तत्वों से भी भरपूर होते हैं। ग्रीन टी में चिया सीड्स मिलाकर खाने से ना केवल वेट लॉस तेजी से होता है बल्कि इससे क्रेविंग्स भी कम होती हैं।

ऐसे करें सेवन

  • 100 मिली पानी उबालें और फिर इसे कप में पलट लें।
  • गर्म पानी में 1 ग्रीन टी बैग डालें। 5-8 मिनट बाद ग्रीन टी तैयार करें।
  • अब, इसमें एक चम्मच भीगे हुए चिया सीड्स मिला दें।
  • उपर से एक नींबू का रस मिलाएं और यह ड्रिंक तुरंत पिएं।

लेमन जूस के साथ चिया सीड्स-Chia seeds with lemon juice

नींबू पानी में थोड़ा-सा चिया सीड्स मिलाकर पीने से भी वजन कम होता है। यह ड्रिंक शरीर में जमा टॉक्सिंस को साफ करने का काम करता है। इससे शरीर का फैट भी कम होता है। नींबू पानी के साथ चिया सीड्स का सेवन करने से बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन में भी मदद होती है। इससे शरीर बीमारियों से बचा रहता है और पेट भी देर तक भरा हुआ महसूस होता है।

ऐसे करें नींबू पानी के साथ चिया सीड्स का सेवन

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।