Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
How to eat Chia Seeds to control bad cholesterol: हेल्दी,फिट और एनर्जेटिक रहने के लिए इन दिनों लोग ऐसी चीजों का सेवन कर रहे हैं जो कई तरह के न्यूट्रिएंट्स से भरपूर हों। चिया सीड्स भी ऐसी ही एक चीज है जिसे सुपरफूड्स (super foods) में गिना जाता है। ये नन्हें और काले-भूरे-से बीज डाइटरी फाइबर और प्रोटीन के अलावा ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर (Omega-3 fatty acids) होते हैं। इन सीड्स के सेवन से आपकी हेल्थ को अनगिनत फायदे (chai seeds health benefits) हो सकते हैं। वेट लॉस से लेकर हार्ट डिजिज का रिस्क कम करने के लिहाज से चिया सीड्स का सेवन फायदेमंद माना जाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि सुबह सबसे पहले चिया सीड्स खाने से आपकी हेल्थ को अधिक लाभ मिल सकता है। आइए जानें खाली पेट चिया सीड्स का सेवन करने से किस तरह के स्वास्थ्य लाभ आपको मिल सकते हैं। (how to consume chia seeds for maximum benefits in hindi)
एक्सपर्ट्स के अनुसार कभी भी चिया सीड्स का सेवन कच्चा (consuming chia seeds raw) नहीं करना चाहिए। इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं (digestive system relaed problems) हो सकती हैं। कच्चा चिया सीड्स खाने से (side effects of consuming chia seeds raw) आपके पेट में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इसीलिए, कभी चिया सीड्स का सेवन करने से पहले उसे कुछ देर के लिए पानी में भिगोकर रखें या उन्हें उबाल लें। सुबह खाली पेट एक चम्मच चिया सीड्स आप पानी या किसी भी हेल्दी ड्रिंक के साथ मिक्स करके पी सकते हैं। इसी तरह आप भीगे हुए चिया सीड्स को चबाकर भी खा सकते हैं।
पाचनतंत्र को ठीक तरीके से काम करने में मदद करने वाले डाइटरी फाइबर (dietary fiber rich foods) की मात्रा चिया सीड्स में काफी हाई होती है। चिया सीड्स का सेवन करने से ना केवल पाचनशक्ति बढ़ती है बल्कि इससे गट और बाउल सिस्टम को भी काम करने में मदद होती है। यह शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ाता (foods boosting metabolism) है जिससे आपका वेट लॉस तेज गति से होता है।
चिया सीड्स धमनियों और नसों में छुपे कोलेस्ट्रॉल को सोख लेता है। इससे आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करनेमें मदद (remedies to reduce bad cholestrol) होती है। बता दें कि बैड कोलेस्ट्रॉल नसों में अंदरूनी दीवारों पर जम जाता है और यह पदार्थ शरीर में ब्लड सर्कुलेशन (blood circulation) को धीमा कर देता है और इससे हार्ट अटैक सहित हृदय संबंधी अन्य समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।