
... Read More
Written By: Anshumala | Published : September 25, 2018 5:10 PM IST
कार्बोहाइड्रेट से भरपूर भोजन वजन कम करने में मददगार होते हैं। © Shutterstock
यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो आज से ही कार्बोहाइड्रेट से भरपूर खाद्य पदार्थ को अपनी डायट में शामिल करना शुरू कर दें। खासकर फल, सब्जियों और साबुत अनाज को, क्योंकि इनमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भरपूर होती है। कार्बोहाइड्रेट से भरपूर भोजन वजन कम करने में बहुत मदद करते हैं। साथ ही ये शरीर में इंसुलिन की मात्रा को भी बेहतर बनाते हैं।
अधिक जीना चाहते हैं तो डायट में कार्बोहाइड्रेट कम करें शामिल, जानें इसके फायदे और नुकसान
अमेरिका की गैर लाभकारी फिजिशियंस कमेटी फॉर रेस्पॉन्सिबल मेडिसिन ने 16 सप्ताह लंबे क्लिनिकल ट्रायल के दौरान लोगों के अलग-अलग समूहों को वनस्पति आधारित कार्बोहाइड्रेट से भरपूर, कम वसा वाला भोजन दिया जबकि दूसरे समूह को सामान्य भोजन करते रहने को कहा।
यह अध्ययन न्यूट्रिशिएंट्स जर्नल में प्रकाशित किया गया। इस अध्ययन की मुख्य लेखिका हाना काह्लेओवा के अनुसार, सामान्य तौर पर लोगों को कार्बोहाइड्रेट से डराया जाता है लेकिन अध्ययनों में लगातार यह बात सामने आ रही है कि फलों, सब्जियों, दालों और खड़े अनाज से मिलने वाला स्वास्थ्यकर कार्बोहाइड्रेट हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। अध्ययन के दौरान वनस्पति आधारित भोजन करने वाले समूहों को मांसाहार नहीं दिया गया। साथ ही, उन्हें दिन भर में सिर्फ 20-30 ग्राम वसा दिया गया। बहरहाल, उनकी कैलोरी या कार्बोहाइड्रेट की कोई सीमा तय नहीं की गई।
लो कार्बोहाइड्रेट डायट लेने से असमय हो सकती है मृत्यु, जानें लो कार्ब के अन्य नुकसान
अध्ययनकर्ताओं ने एक अन्य समूह को मांसाहार और दूध से बने खाद्य सहित सामान्य भोजन करने दिया गया। इसमें से किसी भी समूह के व्यायाम के रूटिन में कोई फर्क नहीं आया था। इस पूरे परीक्षण के बाद विश्लेषण में हमने पाया कि सामान्य भोजन करने वाले समूह के वजन में कोई बदलाव नहीं आया।