वजन घटाने के लिए खाएं उबली हुई मूंगफली, और भी होते हैं इसके कई फायदे

उबली मूंगफली में सूखी और तेल में भुनी मूंगफली की तुलना में अधिक फाइबर होता है। ज्यादा फाइबर वाले आहारों के सेवन से खाना अच्छी तरह से पचता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : January 14, 2019 4:37 PM IST

सर्दियों में मूंगफली खाने का अपना ही मजा है। यह काफी पौष्टिक और हेल्दी होती है। आप भुनी या फिर तेल तली हुई मूंगफली तो खूब खाते होंगे, पर क्या कभी उबली हुई मूंगफली खाई है? यदि नहीं खाई, तो जरूर खाएं। वे लोग इसका सेवन जरूर करें जो वजन कम करने की कोशिश में लगे हुए हैं।

पिएंगे नींबू वाली चाय, तो सेहत को होंगे ये लाभ

अमेरिकन केमिकल सोसायटी द्वारा किए गए एक शोध में यह बात सामने आई है कि भूनकर या तलकर मूंगफली खाने की बजाय इन्हें उबालकर खाने से इसमें मौजूद पोषक तत्वों के फायदे लगभग 4 गुना बढ़ जाते हैं। साथ ही उबालने के बाद मूंगफली में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा भी बढ़ जाती है। जानें, उबली हुई मूंगफलियों के सेवन से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं...

वजन रहे कंट्रोल में

मूंगफली खाने से शरीर में तुरंत ऊर्जा आती है। इसमें फैट भी कम होता है इसलिए इसे खाने से वजन नहीं बढ़ता। इसमें कैलोरी भी काफी कम होती है इसलिए अगर आप वजन कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं तो उबली हुई मूंगफलियों को अपने आहार में शामिल करें।

इसे भी पढ़ें:- भिगोया हुआ अंजीर खाएं, कब्ज के साथ पेट से संबंधित कई समस्याओं का है रामबाण इलाज

घटती है चर्बी

उबली मूंगफली में सूखी और तेल में भुनी मूंगफली की तुलना में अधिक फाइबर होता है। ज्यादा फाइबर वाले आहारों के सेवन से खाना अच्छी तरह से पचता है। आंतों की सफाई होती है। इसके अलावा मेटाबॉलिज्म अच्छा हो जाता है, जिससे शरीर में जमी हुई एक्सट्रा चर्बी तेजी से बर्न होती है।

आंखों की रोशनी बढ़ाए

मूंगफली में विटामिन बी6 और विटामिन ए होता है। सर्दी के दिनों में सुबह के समय उबली हुई मूंगफली में किशमिश मिलाकर खाएं। इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है।

इसे भी पढ़ें:- जब खाएंगे सुबह खाली पेट ये 5 चीजें, तो तेजी से बढ़ेगा वजन

हृदय रोग से बचाव

मूंगफली में पॉलीफेनॉलिक एंटीऑक्सिडेंट और रेस्वेराट्रॉल होता है। ऐसे में मूंगफली खाने से दिल की बीमारियों, कैंसर, नर्व्स की बीमारियों और इंफेक्शन से बचाव होता है। इसके अलावा इन तत्वों से शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड ज्यादा बनने लगता है इसलिए इसे खाने से दिल का दौरा पड़ने की संभावना कम हो जाती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source