
Also Read
इसमें सोडियम, सल्फेट, आयरन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी तत्व। इस नमक में कुदरती रूप से पाए जाते हैं। इसलिए आयुर्वेद में इसे औषधीय नमक के रूप में इस्तेटमाल किया जाता है। © Shutterstock.
अमूमन हर रोज भोजन में हम सफेद नमक, जिसे आयोडीन नमक भी कहा जाता है, का सेवन करते हैं। पर इसके अलावा सेंधा नमक और काला नमक भी खाने में इस्तेमाल होता है। इन सभी तरह के नमक के अपने-अपने फायदे हैं। पर अगर आप बदहजमी, डैंड्रफ या जी मचलाने की समस्या से ग्रस्त हैं तो आपको अपने भोजन में काला नमक (Black salt health benefits) का इस्तेमाल शुरू कर देना चाहिए। आइए जानते हैं क्या हैं काला नमक के फायदे।
काला नमक देखने में गहरा भूरा या काले रंग का होता है। इसलिए इसे काला नमक कहा जाता है। साधारण नमक जहां समुद्र से प्राप्त होता है, वहीं काला नमक हिमालयी चट्टानों से निकाला जाता है। अलग-अलग क्षेत्रों में इसे अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है। पोषक तत्वों के मामले में यह सादा नमक से ज्यादा औषधीय गुण लिए हुए होता है।
इसमें सोडियम, सल्फेट, आयरन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी तत्व इस नमक में कुदरती रूप से पाए जाते हैं। इसलिए आयुर्वेद में इसे औषधीय नमक के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। पर कई बार सादा नमक में भी इस तरह के केमिकल मिलाकर उसे काला नमक बनाने की कोशिश की जाती है।
अगर आप मोटापा यानी बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो हर रोज सुबह काला नमक का सेवन करें। इसके लिए आपको गुनगुने पानी में काला नमक मिलाना है। साथ ही इसमें एक नींबू निचोड़ लें। सुबह सैर पर जाने से पहले इस पानी को पिएं। जल्दी ही वजन घटाने में मदद मिलेगी।
अगर आपका हाजमा कमजोर है यानी खाना पचता नहीं है तो आपको अपने खाने में काला नमक एड करना चाहिए। इसके अलावा आप इसे अजवायन के साथ भी ले सकते हैं। खाना खाने के बाद या पहले कभी भी आप चुटकी भर पिसे काले नमक में इतनी ही अजवायन मिलाएं और गुनगुने पानी के साथ निगल लें। इससे कुछ ही दिनों में हाजमा ठीक होने लगेगा।
अगर आपको कई दिनों से गैस और एसिडिटी की समस्या है तो खाना खाने के दौरान दही का सेवन करें। एक कटोरी दही में स्वादानुसार काला नमक मिलाएं। इससे आपका पाचन भी ठीक होगा और गैस तथा एसिडिटी की समस्या भी समाप्त होगी।
अगर आपको भूख कम लग रही है, खाना खाने का मन नहीं कर रहा, तो सलाद में काला नमक छिड़क कर खाएं। इससे भूख लगने लगेगी। मूली के टुकड़ों पर काला नमक का सेवन और भी ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे भूख भी खुल जाती है और हाजमा भी ठीक रहता है।
फूड पॉयजनिंग के इमरजेंसी उपचार हैं ये घरेलू उपाय
डायबिटीज कंट्रोल करने में फायदेमंद है धनिया, जानें उपयोग का सही तरीका