
... Read More
Written By: Pallavi Kumari | Published : May 4, 2022 4:26 PM IST
क्या आप उन लोगों में हैं जिन्हें दोपहर में खाना खाने के बाद काम करने का मन नहीं होता। या फिर आपको पेट में गैस और ब्लॉटिंग महसूस होती है। दरअसल, ये लंच में भारी-भरकम या फिर अनहेल्दी खाना खाने की वजह से हो सकता है जो कि आसानी से नहीं पचते। उसके बाद जब आप बैठ कर काम करने लगते हैं तो इन फूड्स को पचाने के लिए आपका पेट एसिडक जूस निकालने लगता है और यही प्रोसेस के दौरान आपका बेन स्लो हो जाता है। इसी कारण आपको नींद भी आने लगती है। लेकिन, जिन लोगों को ऑफिस में काम करना है उनके लिए सोना आसान नहीं है और गैस और ब्लॉटिंग के साथ काम करना स्थिति को और मुश्किल बनाने लगता है। इसी स्थिति लंच के बाद बस एक केले में नमक लगा कर खाना इस समस्या (eat banana to avoid gas and bloating after lunch) से आपको बचा सकता है। वो कैसे आइए जानते हैं।
रोज लंच खत्म करने के बाद एक केला लें और इसमें काला नमक लगा लें। फिर इसे आराम से बैठ कर और चबा-चबा कर खाएं। उसके बाद ना पानी पिएं और ना सोएं। थोड़ी देर ऐसे ही रहें। आप पाएंगे कि कुछ ही देर बाद आपका खाना पचने लगेगा और आपका पेट आपको हल्का महसूस होगा। दरअसल, इस तरह केला खाने के कई फायदे हैं। जैसे कि
लंच के बाद इस तरह से केला खाना असल में एसिडिटीकम करने में (How to avoid gas and bloating after lunch) मदद करता है। दरअसल, जहां पेट आपके एसिडिक पीएच में काम कर रहा होता है वहीं केला बेसिक नेचर का होता है। ये एसिड को न्यूट्रीलाइज करता है और सीने में जलन व एसिडिटी को कम करने में मदद करता है। साथ ही अगर आप काला नमक या फिर नमक लगा कर केला खा रहे हैं तो ये एसिडिटी पर और इफेक्टिव तरीके से काम करता है।
खाने के बाद बहुत से लोगों को ब्लॉटिंग की समस्या होती है। खास कर कि ये महिलाओं और 40 की उम्र के ऊपर के पुरुषों को होता है। इस स्थिति में बस एक केला नमक लगा कर खाना ब्लॉटिंग की समस्या को करने में मदद कर सकता है। इसका एंटीइंफ्लेमेटरी गुण जहां सूजन को कम करता है वहीं ये अतिरिक्त गैस को शरीर से बाहर निकालता है जिससे सूजन कम होने लगती है और आप बेहतर महसूस करने लगते हैं।
केला प्रोबायोटिक्स की तरह काम करता है और आपका खाना पचाने में तेजी लाता है। ये असल में पेट के गुड बैक्टिरिया को बढ़ाता है और आसानी से खाना पचाने में मदद करता है। इसके अलावा ये आपके मेटाबोलिज्म को ठीक करता है और माइक्रोबायोम को सही रखने में मदद करता है। इससे आप जो भी खाते हैं आसानी से पचता है और आपको कोई गैस और ब्लॉटिंग की कोई समस्या महसूस नहीं होती है।
कब्ज से बचाव में ये तरीका काफी कारगर है। दरअसल, केला फाइबर से भरपूर है और बॉवेल मूवमेंट को सही करता है। इस तरह ये मल त्याग को सही करता है और कब्ज की समस्या से बचाव में मदद करता है। तो, अगर आपको दोपहर में लंच के बाद गैस की दिक्कत या सीने में जलन जैसी समस्या होती है तो आपको रोज एक केले में नमक लगा कर खाना चाहिए।