Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Amla For Aging: बुढ़ापे में भी जवां रहना है तो सर्दियों में रोज खाएं आंवला, जानिए आंवला खाने के 6 हेल्दी तरीके

Amla Benefits in Winter Season: आंवला फल विटामिन सी, मैग्नीज, विटामिन बी6, पोटैशियम, कॉपर, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन और फैट से युक्त होता है।

Amla For Aging: बुढ़ापे में भी जवां रहना है तो सर्दियों में रोज खाएं आंवला, जानिए आंवला खाने के 6 हेल्दी तरीके

Written by Atul Modi |Updated : November 2, 2021 9:14 PM IST

आंवला (Amla) आयुर्वेद का दिया हुआ वरदान है। आंवले का सेवन आमतौर पूरे हर मौसम में किया जा सकता है मगर सर्दी के मौसम में आंवले का खास महत्व है। आंवला अपने चमत्कारी गुणों के कारण जाना जाता है। आयुर्वेद में आंवले के अनगिनत लाभ बताए गए हैं। आंवला बालों का झड़ना, एसिडिटी, वेट लॉस, पाचन संबंधी समस्याओं, थायराइड, मधुमेह, आंखों की रोशनी में सुधार, रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि, और एंटी-एजिंग (Amla For Aging) गुणों से युक्त होता है। ग्रामीण क्षेत्रोंं में यह तथ्य काफी प्रचलित है की अगर बुढ़ापे में भी जवान रहना है सर्दियोंं में आंवले का सेवन जरूर करना चाहिए। यहांं हम आपको सर्दियों में आंवलाा खाने के तरीकों के बारे में बता रहे हैं। यह जानकारी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर दीक्षा भावसार ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है।

आंवला सेवन करने का तरीका - How To Consume Amla (Gooseberry) Right Way

1. आंवला चूर्ण : 1 चम्मच आंवला चूर्ण को आप सुबह खाली पेट 1 चम्मच शहद या गर्म पानी के साथ ले सकते हैं।

2. आंवला रस : 20 मिलीलीटर आंवले के रस को सुबह के समय गर्म पानी के साथ मिलाकर सेवन करने से लाभ होता है।

Also Read

More News

3. च्यवनप्राश : च्यवनप्राश की मुख्य सामग्री आंवला है, तो आप 1 चम्मच च्यवनप्राश को गर्म पानी के साथ सुबह खाली पेट या भोजन के 2 घंटे बाद ले सकते हैं।

4. आंवला मुरब्बा और अचार : आप इस सर्दी में बाजार में ताज़े आंवले के साथ आंवला मुरब्बा या अचार बना सकते हैं और रोजाना खाने के साथ इसका आनंद उठा सकते हैं.

5. आंवला फल : आप आंवला को किण्वित (Ferment) कर सकते हैं और हर एक दिन में 1-2 फल खा सकते हैं।

6. आंवला कैंडी : आप आंवले को टुकड़ों में काटकर धूप में सुखा सकते हैं, एक बार जब वे पर्याप्त रूप से सूख जाते हैं, आप उन्हें स्टोर कर सकते हैं और उन्हें रोजाना कैंडीज के रूप में पॉप कर सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

About the Author

... Read More