
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : September 16, 2024 2:23 PM IST
Weight Loss Khichdi Recipe : शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए हम कई तरह के डाइट प्लान फॉलो करते हैं। लेकिन कई बार फैंसी डाइट के चलते हम सही से डाइट फॉलो नहीं कर पाते हैं। अगर आप भी फैंसी डाइट प्लान से हटकर कुछ हेल्दी और स्वादिष्ट तरीके से इंडियन फूड्स की मदद से वजन कम करना चाहते हैं, तो आपके लिए खिचड़ी बेस्ट हो सकती है। जी हां, खिचड़ी का सेवन करने से आपका वेट कम हो सकता है। यह लो कैलोरी फूड्स होता है। वहीं, इसे आप कई तरह की सब्जियों और दालों से तैयार कर सकते हैं, जो वेट लॉस में प्रभावी हो सकता है। आइए जानते हैं वेट लॉस के लिए किस तरह की खिचड़ी का सेवन करें?
मूंगदाल में भरपूर रूप से प्रोटीन होता है, जो आपके वेट लॉस में सहायक साबित हो सकता है। अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो मूंगदाल की खिचड़ी का सेवन करें। यह अतिरिक्त वजन को कम कर सकता है। इसके लिए 1 मुट्ठी चावल में दो मुट्ठी करीब मूंग की दाल डालें। इसमें थोड़ी सी हल्दी, नमक डालकर कुकर को बंद करके 1 से 2 सीटी लगने दें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा घी डालकर खाएं।
Also Read : वेट लॉस के लिए सबसे अच्छी हैं ये 5 दालें, 2-4 कटोरी पीकर भी नहीं बढ़ेगा
पालक की खिचड़ी का सेवन करने से आपके बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। इससे आपको भरपूर रूप से आयरन, प्रोटीन प्राप्त होता है, जो आपके वेट लॉस में सहायक साबित हो सकता है। इसके लिए 500 ग्राम पालक को काटकर, इसमें थोड़ा सा चावल और हरी मिर्च डालें। इसके साथ ही अपने अनुसार मसाले डालकर पकाएं।
मिक्स वेज खिचड़ी खाने से आपको कई तरह के पोषक तत्व प्राप्त हो सकते हैं। यह आपके शरीर के बढ़ते वजन को कम कर सकता है। साथ ही यह आपके मसल्स के लिए भी काफी अच्छा साबित हो सकता है। अगर आप अपने बढ़ते वजन को कम करना चाहते हैं, तो मिक्स वेज खिचड़ी का सेवन कर सकते हैं। यह काफी हेल्दी विकल्प हो सकता है। मिक्स वेज खिचड़ी के लिए आप अपनी पसंदीदा सब्जियों को काटकर कुकर में डालें, इसमें चावल, थोड़ा सा मूंग दाल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद थोड़ा सा घी डालकर सीटी लगा लें।