पुरानी से पुरानी बीमारियों को कंट्रोल करने में मिलेगी मदद बस अपने खान-पान में कर लें ये छोटा सा सुधार

Diet for constipation: कब्ज की समस्या से निपटने के लिए सही डाइट का होना सबसे ज्यादा जरूरी है और जब आप अपनी डाइट में कुछ जरूरी बदलाव करते हैं तो उससे कब्ज से छुटकारा पाने में तुरंत मदद मिलती है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : February 23, 2024 10:29 AM IST

How to treat constipation in hindi: कब्ज आज के समय में काफी सामान्य समस्या बनती जा रही है और बार-बार यह समस्या होने के कारण ज्यादातर लोगों ने अब इसे गंभीरता से लेना बंद कर दिया है। कब्ज से निपटने के लिए लोग अक्सर सामान्य दवाएं लेना शुरू कर देते हैं, लेकिन ये दवाएं एक सीमित समय तक ही असर कर पाती हैं और ऐसा इसलिए है क्योंकि कब्ज का अंदरूनी कारण कुछ और है जो अभी भी कब्ज पैदा कर रहा है। कब्ज को जड़ ,से खत्म करने के लिए अपनी डाइट में जरूरी सुधार करने जरूरी हैं। ऐसा इसलिए अगर आप अपनी डाइट में सुधार नहीं करेंगे तो दवाएं भी कब्ज को पूरी तरह से ठीक नहीं कर पाएंगी। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए अपने खानपान में हाई फाइबर फूड्स को शामिल करना जरूरी है, जो सिर्फ फलों व सब्जियों से नहीं बल्कि अन्य कई हेल्दी फूड्स से हमें मिल सकता है। इस लेख में हम आपको डाइट के ऐसे ही बदलाव के बारे में बताने वाले हैं, जिसके कारण कब्ज की समस्या को दूर किया जा सकता है।

डाइट में शामिल करें साबुत अनाज

अगर आप कब्ज से परेशान हैं और दवाएं लेने पर भी कुछ ही समय के लिए आराम मिलता है, तो यह डाइट से जुड़ी समस्या हो सकती है। अपनी डाइट को हाई फाइबर बनाएं और उसके लिए आपको खाने में सिर्फ फलों व सब्जियों को ही शामिल नहीं करना है बल्कि साथ ही साबुत अनाज को भी शामिल करना है। साबुत अनाज में ज्यादा मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिसे अपनी डाइट में शामिल करने से कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।

कौन से अनाज कब्ज के लिए बेहतर

कब्ज से छुटकारा पाने के लिए अगर आप अपनी डाइट में साबुत अनाज को शामिल करना चाहते हैं, तो आपको ऐसे अनाज चुनने चाहिए जिनमें ज्यादा मात्रा में फाइबर पाया जाता है। वैसे तो लगभग सभी प्रकार के साबुत अनाज फाइबर का अच्छा स्रोत होते हैं, लेकिन डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार गेहूं, जौ, ब्राउन राइस, बाजरा और मक्का आदि में खूब मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिनका सेवन किया जा सकता है। रोजाना इनमें से किसी भी एक साबुत अनाज से बनी किसी डिश जैसे खिचड़ी या दलिया आदि का सेवन जरूर करना चाहिए।

सेवन का सही समय

साबुत अनाज से बने फूड्स पूरी तरह से हेल्दी होते हैं और इनका सेवन किसी भी समय पर किया जा सकता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखना भी जरूरी है कि अगर आप हेल्दी रहने की कोशिश कर रहे हैं और कब्ज से छुटकारा पाना चाहते हैं तो सुबह या फिर शाम के खाने में साबुत अनाज से बनी चीजों का सेवन करें। आप चाहें तो दोनों समय ही साबुत अनाज से बनी चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

शारीरिक मेहनत जरूरी

कब्ज से छुटकारा पाने और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए सही डाइट का होना जरूरी है, लेकिन उतना ही जरूरी लाइफस्टाइल भी है। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज आदि करना जरूरी है, ऐसा करने से कब्ज से जल्दी छुटकारा पाने में मदद मिलती है और पेट से संबंधी अन्य समस्याएं भी कम होने लगती हैं। इसलिए कब्ज से छुटकारा पाने के लिए सही डाइट के साथ-साथ शारीरिक मेहनत का होना भी जरूरी है।

डॉक्टर से लें सलाह

अगर आपको लंबे समय से कब्ज हो रही है और दवाएं से भी प्रभावी तरीके से काम नहीं कर पा रही हैं, तो डॉक्टर से इस बारे मे एक बार बात जरूर कर लेनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार शरीर में देखी जाने वाली कोई बीमारी भी कब्ज का कारण बन सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source