अधिक खाने से पेट हो गया है भारी, इन 5 तरीकों से करें समस्या को दूर

तरबूज, अंगूर, अनानास और आम का सेवन करके भी आप ब्लोटिंग से छुटकारा पा सकती हैं। इन फलों में भी पानी होता है जो कि ब्लोटिंग को रोकता है और पाचन तंत्र को बढ़ाने में मदद करता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : October 18, 2018 3:58 PM IST

अक्सर लोग कभी-कभार अपनी क्षमता से अधिक खाना खा लेते हैं। खासकर, जब कोई पसंदीदा भोजन सामने हो तो। ऐसे में पेट भारी लगने लगता है। खाने का सेवन ज्यादा कर लेना आम बात है, लेकिन इन चीजों का सेवन करने के बाद अपने पेट को ब्लोटिंग यानी फूलने से बचाने के लिए इन तरीकों का इस्तेमाल कर सकती हैं।

ग्रीन टी

ग्रीन टी का सेवन करके हमारे स्वास्थ्य को काफी फायदें मिलते हैं। इसमें उच्च एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो कि आसानी से ब्लड शुगर को कंट्रोल कर टॉक्सिन को बॉडी से बाहर करते हैं।

नारियल पानी

अगर आपने कुछ ज्यादा ही एल्कोहोल का सेवन कर लिया है तो आप नारियल पानी का सेवन करके अपने शरीर को हाइड्रेट कर सकती हैं। नारियल पानी का सेवन आप अगले दिन सुबह के समय करें। इससे आप हैंगओवर से भी बाहर निकल जाएंगी।

Bloating tips to deal with it 1 © Shutterstock

पानी युक्त फल

तरबूज, अंगूर, अनानास और आम का सेवन करके भी आप ब्लोटिंग से छुटकारा पा सकती हैं। इन फलों में भी पानी होता है जो कि ब्लोटिंग को रोकता है और पाचन तंत्र को बढ़ाने में मदद करता है। इन फलों में विटामिन और मिनरल्स भी होते हैं जो कि हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।

ओटमील

आप ओटमील का सेवन करके भी ब्लोटिंग से बच कर अपने पाचन तंत्र को सही कर सकती हैं। ओटमिल में उच्च मात्रा में फाइबर होता है जो आपके पेट को हल्का महसूस करवाता है। आप चाहें तो इसमें केला मिला सकती हैं, इससे आपके शरीर को पोटैशियम मिलता है।

ऑमलेट

अगर आपने एल्कोहल का सेवन किया है तो ऐसे में आप नाश्ते में ऑमलेट का सेवन कर सकती हैं। अंडे में प्रोटीन की भरपूर मात्रा हेती है, जो कि एल्कोहल की मात्रा को आपके ब्लड में कम करती है। इसी के साथ आप चाहें तो मटर, ब्रोकली और टमाटर का सेवन करके भी अपने पाचन तंत्र को सुधार सकती हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source