
... Read More
Tips To Get Rid of Nutrient Deficiency : कई बार पर्याप्त नींद लेने के बाद भी थकान महसूस होती है। शरीर में अकड़न और दर्द बनी रहती है। लोगों द्वारा अनदेखा कर दिए जाने वाली इस समस्या का प्रमुख कारण पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। क्योंकि शरीर को बेहतरीन ढंग से काम करने के लिए विटामिन्स और मिनिरल्स की आवश्यकता होती है। लेकिन जब शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी होती है, तो आपका शरीर थका हुआ महसूस करता है और ध्यान केंद्रित करने में भी समस्या होने लगती है। आज इस लेख में ऐसे ही 5 पोषक तत्वों के बारे में जानेंगे जिनकी कमी होने से शरीर में थकान बनी रहती है, तो चलिए विस्तार से जानते हैं-
कई ऐसे पोषक तत्व हैं जिनकी कमी होने से शरीर जल्दी थक जाता है। आइए उनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति आयरन द्वारा होती है। शरीर में आयरन की कमी होने पर लाल रक्त कोशिकाएं आपकी मांसपेशियों तक ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं कर पाती हैं। जिसकी वजह से आपको थकान व कमजोरी महसूस हो सकती है। आयरन की कमी खास कर उन महिलाओं में होती है, जिनका पीरियड चल रहा है। शरीर में आयरन की कमी से एनीमिया का खतरा भी बढ़ जाता है। जिसका प्रमुख लक्षण थकावट, चक्कर आना और सांस लेने में कठिनाई है।
शरीर में ऊर्जा और मानसिक संतुलन बनाए रखने में विटामिन डी की अहम भूमिका होती है। इसकी कमी से आप सुस्ती, थकान, मांसपेशियों में कमजोरी और उदास महसूस करते हैं। क्योंकि विटामिन डी का प्रमुख स्रोत सूर्य की रोशनी है, इसलिए जो अधिकतर घर या ऑफिस में अपना समय व्यतीत करते हैं ऐसे लोगों में विटामिन डी की कमी हो सकती है। इसकी कमी को पूरा करने के लिए आप वसायुक्त मछली और फोर्टिफाइड दूध जैसे खाद्य पदार्थों को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं।
शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन और तंत्रिका तंत्र के कार्य के संचालन में विटामिन B12 की अहम भूमिका होती है। विटामिन B12 की कमी से मूड स्विंग, याददाश्त संबंधी समस्याएं और अत्यधिक थकावट की समस्या हो सकती है। विटामिन B12 की कमी को पूरा करने के लिए फोर्टिफाइड अनाज, डेयरी, अंडे खाने या बी12 सप्लीमेंट को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं।
शरीर में ऊर्जा उत्पादन और मांसपेशियों के कार्य संचालन में मैग्नीशियम की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसकी कमी से थकान चिड़चिड़ापन और मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा मैग्नीशियम की कमी से नींद में कमी की भी समस्या हो सकती है। मैग्नीशियम कमी को पूरा करने के लिए बादाम, एवोकाडो और पत्तेदार साग को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं।
फोलेट को विटामिन बी9 के नाम से भी जाना जाता है। डीएनए उत्पादन और कोशिका वृद्धि के लिए विटामिन B9 की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। B9 गर्भवती महिलाओं में ऊर्जा की कमी को पूरा करने का भी काम भी करता है। इसकी कमी से थकान, एकाग्रता में कमी और चिड़चिड़ापन हो सकता है। B9 कमी को पूरा करने के लिए पत्तेदार सब्जी, बीन्स और खट्टे फलों का सेवन कर सकते हैं।