Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Dry Fruits for Health: ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। ड्राई फ्रूट्स में विटामिन ई, फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स होते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं। ड्राई फ्रूट्स खाने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। अगर आप नियमित रूप से ड्राई फ्रूट्स का सेवन करेंगे, तो इससे हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती मिलेगी। ड्राई फ्रूट्स डाइजेशन के लिए भी अच्छे होते हैं। आपको सभी मौसमों में ड्राई फ्रूट्स जरूर खाने चाहिए। आपको बदलते मौसम में ड्राई फ्रूट्स का सेवन जरूर करना चाहिए। ड्राई फ्रूट्स खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और कई रोगों से बचाव होता है। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं बदलते मौसम में कौन-से ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए?
बदलते मौसम में आप रोजाना बादाम का सेवन कर सकते हैं। बादाम खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है। बादाम में विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। इसके लिए आप 5-6 बादाम लें और रातभर भिगोकर रख दें। सुबह बादाम के छिलके निकालकर खाली पेट खा लें। बादाम खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनेगी। बादाम खाने से बीमारियों का खतरा भी कम होगा।
बदलते मौसम में किशमिश खाना भी फायदेमंद होता है। आप अपनी रोज की डाइट में किशमिश शामिल कर सकते हैं। आप 4-5 किशमिश लें और इन्हें रातभर भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट इनका सेवन किया जा सकता है। किशमिश खाने से आयरन की कमी दूर होती है। इससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और कमजोरी-थकान मिटती है। इसलिए आप चाहें तो रोजाना किशमिश को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
बदलते मौसम में अखरोट खाना अच्छा होता है। अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन और मैंगनीज जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। अखरोट एंटीऑक्सीडेंट्स का भी अच्छा सोर्स होता है। इसलिए आप अपनी रोज की डाइट में अखरोट जरूर शामिल करें। आप रोज सुबह अखरोट की 1-2 भिगी हुई गिरी खा सकते हैं। इससे शरीर को एनर्जी मिलेगी और इम्यूनिटी भी बूस्ट होगी।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।