Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

हड्डियों को लोहे की तरह मजबूत बना देगा ये अकेला ड्राई फ्रूट्स, कमजोर भी बन जाएंगे बॉडी बिल्डर

Dry fruits: हेल्दी शरीर के लिए हड्डियों का मजबूत होना भी बहुत जरूरी है। अपने शरीर की हड्डियों को लोहे जैसी मजबूत बनाने के लिए आप इन खास ड्राई फ्रूट्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

हड्डियों को लोहे की तरह मजबूत बना देगा ये अकेला ड्राई फ्रूट्स, कमजोर भी बन जाएंगे बॉडी बिल्डर

Written by Mukesh Sharma |Updated : September 10, 2024 7:41 PM IST

Dry fruits that make your bones strong: स्वस्थ रहने के लिए विशेषज्ञ हमेशा से ही ड्राई फ्रूट्स को डाइट में शामिल करने को कहते रहे हैं। हम भी उनकी बात मानकर इन्हें अपनी डाइट में शामिल करते हैं। हालांकि इन सब में एक ड्राई फ्रूट ऐसा भी है, जिसके बारे में बहुत से लोग जानते ही नहीं हैं, जो कि सेहत के लिए बेहद ही ज्यादा लाभदायक है और वो है पहाड़ी बादाम, जिसे अक्सर कुल्थी या चिलगोजा के नाम से जाना जाता है। वास्तव में काजू और बादाम की तुलना में अधिक शक्तिशाली माना जाता है, खासकर जब शरीर को ताकत और पोषण देने की बात आती है। यह खासतौर पर शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने, हड्डियों में आयरन भरने और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पहाड़ी बादाम का सेवन शरीर को विभिन्न प्रकार के लाभ प्रदान करता है, जो काजू-बादाम से भी अधिक शक्तिशाली होते हैं। इसलिए आज हम आपको पहाड़ी बादाम के कुछ प्रमुख लाभ बताने जा रहे हैं।

प्रोटीन और मांसपेशियों की मजबूती

पहाड़ी बादाम में प्रोटीन की उच्च मात्रा पाई जाती है, जो मांसपेशियों को मजबूती देने और कमजोर पसलियों पर मांस चढ़ाने में सहायक होती है। इसके सेवन से शरीर में ताकत आती है और दुबले-पतले लोग आसानी से वजन बढ़ा सकते हैं। इसलिए जो लोग कमजोर मांसपेशियों की परेशानी से जुझ रहे हैं यह उनके काम का है।

आयरन और ओमेगा-3 से भरपूर

यह आयरन का बेहतरीन स्रोत है, जो खून की कमी को दूर करता है। आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया जैसी समस्याओं को दूर करने में पहाड़ी बादाम अत्यधिक प्रभावी होते हैं। आयरन की आपूर्ति से शरीर को ऊर्जा मिलती है और हड्डियों को मजबूत होने में मदद मिलती है। साथ ही इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और दिल से जुड़ी बीमारियों को रोकने में मदद करता है।

Also Read

More News

कैल्शियम और हड्डियों की मजबूती

पहाड़ी बादाम में कैल्शियम की भी प्रचुर मात्रा होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं को रोकने में मदद करता है। यह हड्डियों को प्राकृतिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए एक उत्तम स्रोत है। इसलिए आप इसे जरूर अपनी डायट में शामिल करें। क्योंकि यह पहाड़ी बादाम में अच्छे फैट्स और कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। यह दिनभर आपको सक्रिय और ऊर्जावान बनाए रखता है, जिससे कमजोरी और थकान दूर रहती है।

पहाड़ी बादाम का सेवन कैसे करें

- पहाड़ी बादाम को कच्चा या हल्का भूनकर खाया जा सकता है। यह एक हेल्दी स्नैक के रूप में भी उपयोग किया जा सकता है।

- पहाड़ी बादाम को रात में दूध के साथ खाने से इसका प्रभाव और भी बढ़ जाता है। इससे शरीर को तुरंत ताकत मिलती है और यह वजन बढ़ाने में भी मदद करता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

- पहाड़ी बादाम न केवल मांसपेशियों को मजबूत बनाने और आयरन की कमी को पूरा करने में मदद करता है, बल्कि यह हड्डियों की सेहत को भी बेहतर बनाता है। काजू-बादाम से भी अधिक ताकतवर और पोषण से भरपूर होने के कारण, यह सूखी पसलियों पर मांस चढ़ाने और खाली हड्डियों में आयरन भरने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।