Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

पेट की गर्मी बढ़ा सकते हैं ड्राई फ्रूट्स, जानें मेवे खाने का सही समय और सही मात्रा

क्या आपने कभी इस बारे में सोचा है कि ड्राई फ्रूट्स या मेवे खाने का सही समय और सही मात्रा क्या होनी चाहिए, अगर नहीं तो अब सोचने का बिलकुल सही समय है।

पेट की गर्मी बढ़ा सकते हैं ड्राई फ्रूट्स, जानें मेवे खाने का सही समय और सही मात्रा

Written by Atul Modi |Published : April 28, 2022 2:14 PM IST

नट्स यानी की ड्राई फ्रूट्स फाइबर का सबसे अच्छा स्रोत माने जाते हैं। हेल्थ के लिए भी मेवे काफी फायदेमंद होते हैं। हर एक मेवे में अपनी अलग खासियत होती है, जो शरीर को फायदा पहुंचाते हैं। देखा जाए तो मेवे खाने के सही समय के बारे में शायद ही किसी को मालूम हो। साथ ही कितनी मात्रा में मेवे खाने से हमें नुकसान नहीं होगा, इसकी जानकारी होनी भी बेहद जरूरी है। आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ दीक्षा भावसार ने नट्स (मेवे) खाने का सही समय, सही मात्रा और यह भी बताया कि उन्हें खाने से किसे बचना चाहिए।

शोधकर्ताओं के मुताबिक, मेवों में फाइबर कूट-कूटकर भरा होता है। साथ ही इसमें विटामिन और खनिज तत्वों का भी अच्छी-खासी मात्रा होती है। शोध के मुताबिक डायबिटीज और दिल की बीमारी से बचाते हैं। इसके अलावा पुरानी बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है। इससे वजन कम करने में भी मदद मिलती है। मेवों में मिलने वाला प्रोटीन वजन को कंट्रोल में रखता है।

ड्राई फ्रूट्स (मेवे) खाने के नियम

आयुर्वेद के नजरिये से देखा जाए तो मेवे खाने के भी कुछ ख़ास नियम है। हालांकि मेवों को पचाना थोड़ा मुश्किल होता है। क्योंकि उनमें गुड फैट्स, फाइबर, प्रोटीन काफी अच्छी मात्रा में होते हैं। ये गर्म होते हैं, इसलिए सर्दियों में बिलकुल नुकसान नहीं करते। आपको मेवे खाने से पहले कुछ बाते ध्यान में रखनी हैं, वो क्या हैं चलिए जान लेते हैं।

Also Read

More News

  • मेवे खाने से पहले कम से कम 8 घंटे पहले उन्हें भिगो दें।
  • मेवे को भिगोकर खाने से उसके अंदर की गर्माहट कम हो जाती है।
  • अगर आप भिगोकर मेवे खाते हैं, तो इससे फैटी एसिड निकल जाता है।
  • मेवों को भिगोकर खाने का टाइम नहीं है तो रोस्ट करके खाना फायदेमंद है।

अब जानिए खाने का बेस्ट टाइम

आयुर्वेदिक नजरिये से देखा जाए तो, मेवों के खाने का भी सही समय निर्धारित होता है। ये टाइम क्या है चलिए जान लेते हैं।

  • मेवों को सुबह खाली पेट खाना चाहिए।
  • शाम को नाश्ते के रूप में भी मेवे खाए जा सकते हैं।
  • खाली पेट मेवे खाने से भूख कम लगती है।
  • एक बार में थोड़ी मात्रा में ही मेवे खाएं।
  • एक साथ मेवे खाने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

मेवों में विटामिन ई के साथ कैल्शियम, और मैग्नीशियम होता है। हर रोज मेवे खाना फायदे का सौदा हो सकता है। जानकारों की मानें तो ज्यादा मेवे खाने से बचना चाहिए। बस आपको इसके खाने के सही समय और नियमों को ध्यान में रखना होगा। अगर आप किसी तरह की गम्भीर बीमारी से पीड़ित हैं, तो मेवे खाने हैं, या नहीं, इसकी सलाह डॉक्टर से जरुर लें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

About the Author

... Read More