Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Dry fruits for cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए बहुत बहुत सी छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना पड़ा है, ऐसा इसलिए क्योंकि कोलेस्ट्रॉल ऐसी स्थिति है जो हार्ट अटैक जैसे खतरे को कम कर सकती है। शरीर के नसों में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के बाद भी कई बार किसी प्रकार के लक्षण नहीं विकसित नहीं हो पाते हैं व बाद में जब स्थिति खराब होती है तो हार्ट अटैक व स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती हैं। वैसे तो दवाओं की मदद से हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है, लेकिन लंबे समय तक दवाएं लेना अच्छा विकल्प नहीं माना जाता है। इसलिए शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को जमा होने से रोकने के लिए और पहले से जमा एलडीएल को निकालने के लिए सही डाइट का होना भी जरूरी है। कुछ ऐसे ही ड्राई फ्रूट्स भी हैं, जिनकी मदद से हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको ऐसे ही एक खास तरह के ड्राई फ्रूट के बारे में बताने वाले हैं।
हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने के लिए सिर्फ दवाएं ही नहीं बल्कि अपनी डाइट में कुछ खास प्रकार की चीजों को शामिल करना जरूरी है। हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज अपनी डाइट में अंजीर शामिल कर सकते हैं, जिसका सेवन करना बेहद फायदेमंद रहता है। कई अध्ययनों में भी यह पाया जा चुका है, कि अंजीर में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करते हैं।
हालांकि, अगर आप हाई कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा पाने के लिए अगर आप अंजीर का सेवन करना चाहते हैं, तो यह ध्यान रखा जरूरी है कि इसका सेवन सही मात्रा और सही तरीके के साथ करना चाहिए। हाई कोलेस्ट्रॉल से निपटने के लिए अंजीर का सेवन करने से पहले उसे कम से कम 4 से 5 घंटों के लिए पानी में भिगोकर रख दें। आप चाहें तो इसे रात के समय पानी में भिगोकर रख सकते हैं और सुबह के समय इसका सेवन कर सकते हैं। वहीं अगर आप इसे सुबह के समय पानी में भिगोते हैं, तो रात को आप इसका सेवन लो फैट मिल्क के साथ कर सकते हैं।
हाई कोलेस्ट्रॉल को कुछ लोग शुरुआत में इतना गंभीरता से नहीं लेते हैं और बात में यही स्थिति हार्ट अटैक व स्ट्रोक जैसी जानलेवा स्थितियों की वजह बन जाती है। हालांकि, अगर आप शुरुआत से ही हाई कोलेस्ट्रॉल से निपटने के लिए अंजीर जैसी चीजों का सेवन कर रहे हैं, तो भी समय-समय पर डॉक्टर से संपर्क करते रहना चाहिए। साथ ही साथ डॉक्टर से डॉक्टर द्वारा दिए गए सभी दिशानिर्देशों का पालन करते रहना चाहिए। साथ ही अगर आप अपनी डाइट में कुछ भी बदलाव करते हैं, तो भी इससे पहले इस बारे में डॉक्टर से सलाह जरूर लें।