Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
सहजन को अंग्रेजी में मोरिंगा और ड्रमस्टिक भी कहते हैं। यह एक बहुउपयोगी पौधा है। पौधे के सभी भागों का प्रयोग भोजन, दवा औद्योगिक कार्यों आदि में किया जाता है। सहजन में प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व व विटामिन मौजूद होते हैं। एक अध्ययन के अनुसार, इसमें दूध की तुलना में चार गुणा पोटैशियम तथा संतरा की तुलना में सात गुणा विटामिन सी होता है।
पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण इस सब्जी का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी पत्तियों से पाउडर भी तैयार किया जाता है, जो सेहत के लिए कहीं अधिक लाभदायक होता है। कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन्स और बी-कॉम्प्लेक्स से भरपूर होने के कारण इस पाउडर को रोजाना लेने से कई सेहत से संबंधित समस्याओं को दूर किया जा सकता है। सहजन की पत्तियों से तैयार पाउडर (मोरिंगा पाउडर) से क्या-क्या फायदे होते हैं, जानें...
ये शारीरिक लक्षण नजर आएं, तो समझ लीजिए आयरन की है कमी
सहजन या मोरिंगा पाउडर के फायदे
- मोरिंगा पाउडर का सेवन इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है। इससे आप मोटापे के साथ पेट, लीवर, ब्रेन और आंखों की समस्याओं से भी बचे रहते हैं।
- विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होने के कारण इसका सेवन स्टैमिना को भी बूस्ट करता है। इतना ही नहीं, यह शरीर में ऊर्जा बढ़ाकर वजन घटाने में भी मदद करता है।
- इसमें एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनॉल नामक तत्व होता है, जो शरीर में कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है।
- डायबिटीज मरीजों के लिए इसका सेवन बहुत फायदेमंद है क्योंकि मोरिंगा कैप्सूल या इसके पाउडर से बनी चीजों का सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।
- यह एलडीएल कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करता है। शरीर में रक्त के थक्के बनने से रोकता है जिससे दिल की बीमारियों और हार्ट अटैक होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
सोआ के इन 7 फायदों को आप भी जान लें
- मोरिंगा पाउडर ब्लड प्रेशर की समस्या को तो दूर करता ही है, इससे नींद भी अच्छी आती है।
- हेल्दी रहना चाहते हैं, तो शरीर को डिटॉक्स रखना भी जरूरी है। ऐसे में इस पाउडर को पानी में मिलाकर पीने से शरीर के अंदर के मौजूद विषैले पदार्थ यूरिन के रास्ते बाहर निकल जाते हैं।
- मोरिंगा पाउडर डिप्रेशन और चिंता को दूर करने में भी मददगार होता है।
- इससे त्वचा भी खूबसूरत बनती है। इस पाउडर से तैयार फेस पैक को चेहरे पर लगाने से मुहांसे, दाग-धब्बे और पिंपल्स जैसी समस्याएं दूर हो जाती हैं। त्वचा पर लगाने से पोषण मिलता है, जिससे नेचुरल ग्लो आता है।
- ठंड के दिनों में सर्दी-खांसी, जुकाम, वायरल इंफेक्शन जैसी समस्याएं आम रहती हैं। ऐसे में इसका सेवन करेंगे, तो इन सभी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।