
Also Read
फुल फैट मिल्क पीने के भी हैं जबरदस्त फायदे, जानें साइंस के मुताबिक कितना ML पीने से होगा फायदा
अगर आप वजन कम करने की कोशिश में लगे हुए हैं तो निश्चित रूप से दूध आपके फूड एंड ड्रिंक लिस्ट में सबसे नीचे होगा। ज्यादातर वजन कम करने की कोशिश में लगे लोग फुल फैट मिल्क को पीने से परहेज करते हैं और प्लांट बेस्ड या फिर लो फैट मिल्क का विकल्प चुनते हैं क्योंकि फुल फैट मिल्क में फैट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। कई बड़ी-बड़ी कंपनियां ऐसी हैं, जिन्होंने इस धारणा को और बढ़ा-चढ़ाकर बाजार में लो फैट मिल्क बेचना शुरू कर दिया है।
अगर आप भी सोचते हैं कि फुल फैट मिल्क सेहत के लिए हानिकारक हैं तो वास्तव में ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। फुल फैट मिल्क आपके स्वास्थ्य और वजन कम करने के लिहाज से बिल्कुल भी खराब नहीं है। इस लेख में हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि क्यों आपको लो फैट मिल्क के बजाए फुल फैट मिल्क पीना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में।
आपको बता दें कि दूध में मौजूद सैच्यूरेटेड फैट कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाकर हृदय समस्याओं का कारण बनता है। फुल फैट मिल्क में 3.5 प्रतिशत फैट होता है जबकि लो फैट मिल्क में मात्र 1 प्रतिशत और स्किम्ड मिल्क में और भी कम 0.5 प्रतिशत फैट पाया जाता है। यही कारण है कि वजन कम करने वाले लोग अक्सर स्किम्ड और लो-फैट दूध का विकल्प चुनते हैं। बात करें न्यट्रिशन्ल साइंस की तो सैच्यूरेटेड फैट को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इस बात को कोई सटीक सबूत नहीं है कि सैच्यूरेटेड फैट हृदय समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले शोध की जरूरत है।
फुल फैट मिल्क ढेरों विटामिन से भरा होता है, जिसमें ए, बी, सी डी, ई, कैल्शियम, पोटेशियम और अन्य जरूरी आवश्यक पोषक तत्व होते हैं लेकिन जब आप लो फैट मिल्क पीना शुरू करते हैं तो आपको पहले के मुकाबले कम विटामिन प्राप्त होते हैं। दरअसल होता क्या है कि जब आप दूध से फैट को निकाल देते हैं तो उसके साथ ही विटामिन ए, बी12 और डी जैसे घुलनशील विटामिन भी निकल जाते हैं।
इसके साथ ही लो फैट मिल्क और स्किम्ड मिल्क में ओमेगा -3 फैटी एसिडकी मात्रा भी काफी कम होती है, जो हमारे हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। इतना ही नहीं इन दोनों प्रकार के दूध में कैल्शियम और दूसरे मिनरल्स भी काफी कम मात्रा में पाए जाते हैं।
हेल्दी रहने के लिए आपकी डाइट बैलेंस्ड होनी चाहिए और दूध उसी डाइट का हिस्सा है। आप रोजाना 250 एमएल फुल फैट मिल्क पी सकते हैं, जो आपके शरीर को कुशलतापूर्वक कार्य करने में मदद करेगा और पर्याप्त विटामिन और मिनरल्स देने का काम करेगा। फुल फैट मिल्क का सेवन करते वक्त बस आपको मात्रा और कितनी बार पी रहे हैं इसपर ध्यान देने की जरूरत है। इस बात को जान लें कि अगर आप किसी भी चीज का अधिक सेवन करते हैं तो ये आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।