
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : February 23, 2021 4:52 PM IST
Image credits by: चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीने से होने वाले सेहत को नकुसान।
Drink Water After Having Tea in Hindi: चाय (Tea) अधिकतर लोगों की पसंदीदा ड्रिंक है। एक प्याली चाय सुबह मिल जाए, तो मूड फ्रेश हो जाए। थकान और स्ट्रेस दूर करने के लिए लोग सुबह और शाम में चाय पीते हैं। हालांकि, कुछ लोग एक दिन में 4-5 कप चाय पी जाते हैं, खासकर ऑफिस में बैठे-बैठे लोग सबसे ज्यादा इस ड्रिंक का ही सेवन करते हैं। अधिक चाय पीना तो नुकसानदायक (Tea side effects) है ही, लेकिन जब आप चाय पीने (Drinking Tea) के तुरंत बाद पानी पी लेते हैं, तो यह सेहत के लिए और भी हानिकारक साबित हो सकता है। कई लोगों की यह आदत होती है कि चाय पिया नहीं की 10 मिनट बाद ही पानी पी लेते हैं। ये दोनों ही ड्रिंक कॉम्बिनेशन किस तरह से नुकसान (Drink Water After Having Tea Side Effects) पहुंचा सकते हैं, जानें यहां....
1 जब आप चाय पीने के कुछ ही मिनट बाद पानी पी लेते हैं, तो इससे आपकी नाक से खून निकल (Drink Water After Having Tea) सकता है। खासकर, गर्मी के मौसम में ऐसा बिल्कुल ना करें। दरअसल, चाय गर्म है और पानी ठंडा, तो ठंडा-गर्म आपको नुकसान पहुंचा सकता है।
2 चाय पीते ही पानी पी लेने के कारण आपको पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। पेट में गैस बन सकता है। पेट दर्द, ब्लोटिंग, पेट फूलना, कब्ज आदि की समस्या हो सकती है। चाय के तुरंत बाद अधिक ठंडा पानी पीने से पेट में अल्सर हो सकता है।
3 गर्म चाय पीने के 5 मिनट बाद आपको पानी पीने की इच्छा होती है और आप फ्रिज का पानी पी लेते हैं, तो इससे सर्दी-जुकाम, गले में खराश आदि समस्याएं हो सकती हैं।
4 दांतों के लिए ठंडा-गर्म नुकसानदायक होता है। तो जब आप चाय पीकर पानी पी लेते हैं, तो दांतों में झनझनाहट हो सकती है। पहले गर्म और फिर बाद में ठंडा मुंह के अंदर जाने से मुंह का तापमान बदल जाता है, जो मसूड़ों की नसों को हानि पहुंचा सकता है।
सुबह खाली पेट पीते हैं चाय तो संभल जाएं, हो सकते हैं ये नुकसान
खाना खाने के बाद चाय पीने की आदत, सही या गलत ?
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.